जीएसटी रिफंड के लिए केंद्र के समक्ष धरना दें मुख्यमंत्री : धीर
खेल उद्योग संघ के रविदर धीर ने पंजाब की गंभीर वित्तीय स्थिति पर चिता जताई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : खेल उद्योग संघ के रविदर धीर ने पंजाब की गंभीर वित्तीय स्थिति पर चिता जताई। उन्होंने कहा कि जीएसटी के पुराने बकाये के लिए मुख्यमंत्री केंद्र के समक्ष धरना लगाएं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के समस्त लघु उद्योगों को इस के लिए लामबंद करेंगे और इस धरने में शामिल होंगे।
खेल उद्योग संघ के कन्वीनर विजय धीर एवं सहायक कन्वीनर प्रवीण आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान रविदर धीर ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय से लघु उद्योगों के लंबित मुद्दे जस के तस हैं। पंजाब सरकार इनके प्रति गंभीरता दिखाए। वर्तमान सरकार के पौने 3 साल के शासन में कोई मसला हल नहीं हुआ। बैठक के दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्य संदीप गांधी को उनके जन्मदिन पर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अनिल साहनी, विपन प्रिजा, विकास जैन, ललित साहनी, जगजीत सिंह, अशोक सोनी, करनैल सिंह, संजय मेहंदीरत्ता, राजेंद्र चतरथ, मनीष चोपड़ा, सुभाष नारंग, अमनप्रीत सिंह, अरविद खन्ना, विकास वर्मा, बालकृष्ण, साहिल बेदी, राहुल गुप्ता, अशोक कत्याल, बलराज गुप्ता, गौरव सलगोत्रा, नरेंद्र, इंद्रजीत, देव कपिल ढींगरा, विवेक लकी जोशी अरुण ओबरॉय, हरीश आनंद, पुनीश मदान, जतिदर सिंह, समीर सलहोत्रा, राहुल कोहली आदि उपस्थित थे।