विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने को डीसी का बड़ा फैसला, स्टिंग करने वाले को देंगे 25 हजार का इनाम

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 02:10 PM (IST)

जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई ...और पढ़ें

जालंधर में आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए डीसी घनश्याम थोरी ने नई पेशकश की है।
जालंधर में आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए डीसी घनश्याम थोरी ने नई पेशकश की है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना महामारी के बीच जरूरी वस्तुओं, ऑक्सीजन, दवाइयां, सिलेंडर, रेमडेसीविर व आरटी पीसीआर टेस्ट सहित किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिए डीसी ने खास पहल की है। जिसके तहत इस कालाबाजारी का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों को 25000 नकद पुरस्कार की पेशकश की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी घनश्याम थोरी बताते हैं कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि नेशनल डिजास्टर के बीच हर नागरिक द्वारा एक दूसरे की मदद करना नैतिक जिम्मेदारी है। इस बीच कुछ लोग जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करने में जुटे हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस की पैनी नजर है। इसे रोकने के लिए अब ऐसे घटनाक्रम का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों के लिए नई पेशकश की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी संबंधी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9888981881, 9501799068 जारी किए हैं। जिस पर किसी भी तरह की जानकारी दी जा सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें