Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धुंध का असरः आदमपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई स्पाइसजेट की फ्लाइट, वापस दिल्ली भेजा

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jan 2021 04:18 PM (IST)

    Jalandhar To Delhi Spicejet Flight शुक्रवार को दिल्ली से आदमपुर पहुंची Spicejet फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर पहुंच जाने के बावजूद भी लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइ ...और पढ़ें

    Hero Image
    आदमपुर में लैंड ना कर पाने पर दिल्ली से आई फ्लाइट को वापस भेज दिया गया है।

    जालंधर, जेएनएन। दोआबा क्षेत्र में धुंध का प्रकोप हवाई यात्रियों पर भारी पड़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली से आदमपुर पहुंची फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर पहुंच जाने के बावजूद भी लैंड नहीं कर पाई। फ्लाइट के लैंड न कर पाने की वजह लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) बताई गई है। फ्लाइट को आदमपुर एयरपोर्ट के ऊपर से वापस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि इससे पहले फ्लाइट बात दोपहर 2:46 बजे दिल्ली से आदमपुर के लिए रवाना हुई थी और लगभग 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट के ऊपर पहुंच चुकी थी। लो विजिबिलिटी के चलते आदमपुर एयरपोर्ट के ऊपर कुछ चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट को रद्द घोषित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक आदमपुर एयरपोर्ट के पैसेंजर वेटिंग लाउंज में दिल्ली जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ था। यात्रियों को लगभग 3:45 बजे के बाद फ्लाइट के कैंसिल होने की सूचना दी गई।

    मुंबई की फ्लाइट भी दस जनवरी के बाद रद

    शुक्रवार को सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट ही वापस नहीं भेजी गई बल्कि इससे पहले सप्ताह में चार दिन उड़ने वाली जालंधर-मुंबई प्लाइट को लेकर भी बुरी खबर आ चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस जनवरी के बाद जालंध-मुंबई-जालंधर फ्लाइट को अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है। इसके पीछे वजह एयरोपर्ट पर धुंध और खराब मौसम को बताया जा रहा है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका संचालन दोबारा कब शुरू होगा।