नकोदर में गैस चढ़ने से मरे भाईयों के अस्पताल में बदल दिए शव, घर पहुंचने पर चला पता
परिजनों ने जब कपड़ा हटाया गया तो वह शव पाला सिंह व फुम्मन सिंह के नहीं थे। एक लाश के ऊपर अरूण भंडारी व दूसरे पर शिवशंकर का नाम लिखा हुआ था।
जालंधर, जेएनएन। नकोदर सरकारी अस्पताल में पुलिस व सेहत कर्मियों की बड़ी लापरवाही का सामने आया है। यहां लोहियां के मंडी चौहलियां गांव में गैस चढ़ने से मरे भाईयों की लाशें बदल गईं। इसका पता तब चला जब परिजन उन्हें घर ले जाकर अंतिम रस्में करने लगे। जब उनके शव के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो उनके माथे पर स्टिकर देख परिजनों को इसका पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दोनों शव वापस नकोदर अस्पताल ले जाए गए। जहां से दोनों भाईयों के शव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
शुक्रवार को लोहियां के गांव मंडी चौहलिया की किसान मेथा प्लांट में गैस चढ़ने से पाला सिंह व फुम्मन सिंह की मौत हो गई थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए नकोदर सरकारी अस्पताल भेजा गया था। परिजनों के मुताबिक सरकारी अस्पताल नकोदर पहुंचने पर डॉक्टरों व सेहत स्टाफ ने उन्हें शव के चेहरे दिखा दिए। फिर उन्हें लाश को कपड़े में पैक कर दे दिया गया। वो लाशों को घर ले आए। जब उनके ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो वह शव पाला सिंह व फुम्मन सिंह के नहीं थे। एक लाश के ऊपर अरूण भंडारी व दूसरे पर शिवशंकर का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद दोनों शव वापस भेजे गए।
थाना लोहियां के एसएचओ एसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि अस्पताल में सात लाशें पड़ी हुई थी, जिसकी वजह से यह गड़बड़ हुई है। यह लापरवाही पुलिस ने बरती या सेहत विभाग ने, इस बारे में जांच की जा रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें