श्रमिकों व मजदूरों को प्रशासन उपलब्ध करवाएगा राशन, डीसीपी ने पूर्वांचल जनकल्याण सभा को दिया भरोसा
डीसीपी बलकार सिंह ने पूर्वांचल जनकल्याण सभा को यकीन दिलाया है कि प्रशासन शहर दिल्ली जैसे हालात पैदा नहीं होने देगा। हर श्रमिक और दिहाड़ी मजदूर की मदद की जाएगी।
जालंधर, जेएनएन। शहर में दिल्ली जैसे हालात पैदा न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर में रहने वाले श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया है। रविवार रात को पूर्वांचल जनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद यादव, कैशियर मोती लाल यादव और चेयरमैन हरिद्वारी लाल यादव के साथ हुई बैठक में डीसीपी बलकार सिंह ने उन्हें इस बात का विश्वास दिलाया।
डीसीपी के साथ बातचीत में मोती लाल यादव और प्रमोद यादव ने उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे लेबर व मजदूरों की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण बंद हुए कारोबार व इंडस्ट्री के बाद मजदूरों की हालत पतली हो गई है। वे अपने गांव वापस लौटना चाहते हैं। कर्फ्यू में परिवहन के साधन ना होने के कारण उनकी दिक्कत बढ़ चुकी है। इस पर डीसीपी बलकार सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, मोती लाल यादव और प्रमोद यादव ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद मजदूर या लेबर मदद पाने के लिए पूर्वांचल जनकल्याण संस्था से संपर्क कर सकता हैं। इस मौके पर उनके साथ राधा मोहन यादव भी मौजूद थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें