30 हजार मजदूरों को दिलाए छह करोड़, डीसी-सीपी ने बांटा खाना
सीपी ने कहा कि शहर में जरूरतमंद लोगों को खाने के 18035 पैकेट बांटे गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : पैसे की कमी से कर्फ्यू के दौरान जीवन यापन में मुश्किलें झेल रहे 30 हजार मजदूरों को पुलिस ने छह करोड़ रुपये की अदायगी कराई है। यह मजदूर लेदर कांप्लेक्स, सर्जिकल कांप्लेक्स व इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स गदईपुर की फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे। सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने उद्योगपतियों के आगे यह मामला उठाया। इसके बाद 395 औद्योगिक ईकाइयों ने मजदूरों को यह अदायगी की।
सीपी ने कहा कि शहर में जरूरतमंद लोगों को खाने के 18035 पैकेट बांटे गए। इसके अलावा 3595 लोगों को राशन के पैकेट दिए गए। उन्होंने कहा कि शहर की अमन-कानून व्यवस्था के साथ पुलिस आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पूरी कोशिश करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें