Jalandhar weather Update: लगातार दूसरे दिन सुहावने मौसम के साथ हुई दिन की शुरुआत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। जुलाई में मानसून के आगमन की संभावना है।
जालंधर, जेएनएन। बुधवार को सुबह आसमान में गरज के साथ छाए बादल छाने और फिर तेज बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी दिन की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग द्वारा दिए गए प्री मानसून के संकेत के बीच बुधवार को 13 एमएम बारिश हुई थी। इससे अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया था। इससे पूर्व सप्ताह भर लगातार खिल रही धूप के कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। वीरवार को शुबह अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादल और हवाओं के कारण लोगों ने भीषण गर्मी से राहत हासिल की। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके अलावा जुलाई माह में मानसून के आगमन की संभावना है।
बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आने-जाने में परेशानी
बुधवार को एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के इंतजामों भी पोल खोल दी है। शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर अमृतसर हाईवे की सर्विस लेन तक एक फीट तक पानी जमा हो गया है। शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हैं और उनमें बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने से बारिश के बाद बुरा हाल हो जाता है। इससे वाहन चालकों, विशेष तौर पर राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें