डीएवी कालेज में वेबिनार, भाषाओं का महत्व बताया
डीएवी कालेज की स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भाषाओं का महत्व व उच्चारण विषय पर वेबिनार आयोजित किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:38 PM (IST)
जासं, जालंधर : डीएवी कालेज की स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने 'भाषाओं का महत्व व उच्चारण' विषय पर वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों ने हिदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा की वीडियो बनाकर शब्दों के शुद्ध उच्चारण के बारे में जानकारी दी। प्रिसिपल डा. एसके अरोड़ा ने कहा कि इस वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर भाषा का महत्व और उसकी विशेषता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भाषा ही व्यक्ति को व्यक्ति से, राष्ट्र को राष्ट्र से जोड़ती है। आज यह स्थिति बनी हुई है कि विश्व में असंख्य भाषाएं न बोलने और उनका सही तरह से उच्चारण न होने से विलुप्त हो रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें