Move to Jagran APP

करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए डॉक्टर बेटी ने पति के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा

डॉ. संगीता शर्मा और पति गौरव शर्मा ने फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी तैयार करवाई। फिर इसे जालंधर सेशन कोर्ट में लगा अपने पिता की जायदाद में अपना दावा पेश किया।

By Edited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 08:40 AM (IST)
करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए डॉक्टर बेटी ने पति के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा
करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए डॉक्टर बेटी ने पति के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा

जालंधर, जेएनएन। कमिश्नरेट पुलिस ने घरेलू विवाद में पिता द्वारा चल-अचल संपत्ति से निकाले जाने के बाद करोड़ों रुपये की जायदाद हड़पने के लिए फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार करवाने वाली बेटी और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान इंग्लैंड निवासी डॉ संगीता शर्मा और उसके पति गौरव शर्मा के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल लुधियाना के संत ईश्वर नगर में रह रहे हैं।

loksabha election banner

फिल्लौर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र केवल कृष्ण ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी थी कि उनके चाचा लुधियाना के बड़ा पिंड निवासी प्रेम कुमार भगत की मई 2019 में मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी मौत से करीब एक साल पहले अपनी वसीयत लिख अपनी जायदाद अपने बेटे राजीव कुमार और दो भतीजों संदीप कुमार व प्रमोद कुमार के नाम पर की थी। उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। चाचा की मौत के बाद उनकी इंग्लैंड में रहती बेटी डॉ. संगीता शर्मा और दामाद गौरव शर्मा ने फर्जी तरीके से एक झूठी पॉवर ऑफ अटॉर्नी तैयार करवाई। फिर, इन फर्जी दस्तावेजों को जालंधर सेशन कोर्ट में लगा अपने पिता की जायदाद में अपना दावा पेश किया।

शिकायत की जांच एसीपी हेड क्वार्टर बिमल कांत ने की। जांच के दौरान उन्होंने आरोप सही पाए। इसके बाद थाना नई बारादरी पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया। फिलहाल दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.