Move to Jagran APP

दरबार-ए-खालसा कीर्तन दरबार 23 को, तैयारियों पर चर्चा

श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर दरबार-ए-खालसा कीर्तन दरबार का आयोजन 23 मार्च को गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव महाराज नगर बस्ती मिट्ठू में शाम छह से रात दस बजे तक होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:32 PM (IST)
दरबार-ए-खालसा कीर्तन दरबार 23 को, तैयारियों पर चर्चा
दरबार-ए-खालसा कीर्तन दरबार 23 को, तैयारियों पर चर्चा

जागरण संवाददाता, जालंधर :श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर दरबार-ए-खालसा कीर्तन दरबार का आयोजन 23 मार्च को गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव महाराज नगर बस्ती मिट्ठू में शाम छह से रात दस बजे तक होगा। सिखों की सिरमौर संस्था सिख तालमेल कमेटी के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब हजूरी रागी भाई लखविदर सिंह व भाई ओंकार सिंह शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ेंगे।

loksabha election banner

इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान संस्था के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी ने बताया कि कीर्तन दरबार में जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का बखान किया जाएगा। वहीं, सिख धर्म के साथ बच्चों व युवाओं को जोड़ने को भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा। इस अवसर पर हरपाल सिंह चड्ढा, सतपाल सिंह सिद्दकी, हरप्रीत सिंह नीटू, लखबीर सिंह लक्खा, तेजिदर सिंह अरोड़ा, सर्बजीत सिंह कालड़ा, हरजोत सिंह, सेवा सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, हरपाल सिंह पाली, हरजीत सिंह बाबा, हरजिदर सिंह, विक्की खालसा, बलदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, मनविदर सिंह भाटिया, जतिदंरपाल सिंह मझैल, हरप्रीत सिंह रोबिन व हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.