दम मारो दम थीम हुई किट्टी में लेडीज ने जमकर लगाए ठुमके
शनिवार को महिलाओं ने अलग तरह से किट्टी पार्टी का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, जालंधर : शनिवार को महिलाओं ने अलग तरह से किट्टी पार्टी का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए क्लब की सभी सदस्य वेस्टर्न ड्रेस में पहुंचीं। समृति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने खूब मस्ती की। उन्होंने कहा कि गर्मियों में घर के काम से बाहर निकल कर दोस्तों के साथ समय बिताने का किट्टी एक बहुत अच्छा साधन है। सिके द्वारा हमारा महीने में एक दो बार मनोरंजन भी हो जाता है और दोस्तों से मिलना भी हो जाता है। किंट्टी पार्टी में महिलाओं के लिए फन गेम के साथ खाने का भी पूरा प्रबंध किया गया था। इसके अलावा उन्होंने तंबोला खेल कर भी खूब मस्ती की। विजेता रही महिलाओं खास उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। फिर शुरू हुआ दम मारो दम का दौर जिसमें सभी महिलाओं ने डीजे की धुन पर खूब डांस किया। इस दौरान लीना, रितु, अनीता, लवली, योगिता, वसुधा, लाडी, सुनैना, रोहिणी, किरण, डोली, वनिता, दिव्या, प्रिया, मीनाक्षी, अंजू, मोहिनी, सुनीता और जानवी के अलावा क्लब की अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।