दैनिक जागरण के फेसबुक पर लाइव होकर करें योगासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव पर 21 जून को डिवाइन योग सेंटर के संचालक व योग एक्सपर्ट सुरजीत सिंह शाम पांच बजे लोगों को योगासन के साथ-साथ स्वस्थ रहने के बारे में बताएंगे।
जागरण संवाददाता, जालंधर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव पर 21 जून को डिवाइन योग सेंटर के संचालक व योग एक्सपर्ट सुरजीत सिंह शाम पांच बजे लोगों को योगासन के साथ-साथ स्वस्थ रहने के बारे में बताएंगे। सुरजीत सिंह विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम के साथ-साथ जल नेती व गज करनी क्रिया के बारे में बताएंगे। शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए योग क्रियाएं बताएंगे। अगर आप सरवाइकल बीमारी से जूझ रहे है तो घर बैठकर कुछ आसन करके इसको ठीक किया जा सकता है। फेसबुक पर लाइव होकर योगासन की जानकारी लें और सीखें। कैसे हम अपने आपको तंदुरुस्त रख सकते हैं। योग, प्राणायाम व ध्यान लगाने से शरीर को क्या फायदा होगा, इस संबंधी प्रश्न भी पूछ सकते हैं। सुरजीत सिंह के साथ जुड़ने के लिए लाग ऑन करें
द्धह्लह्लश्चह्य://www.द्घड्डष्द्गढ्डश्रश्रद्म.ष्श्रद्व स्त्रड्डद्बठ्ठद्बद्मद्भड्डद्दह्मड्डठ्ठश्चह्वठ्ठद्भड्डढ्ड/ किन आसनों से लड़ सकते हैं कोविड-19 से
कोविड-19 वायरस मुंह, नाक व मुंह के रास्ते से शरीर में घुसता है। नाक शरीर का नाजुक हिस्सा होता है। इससे आक्सीजन की सप्लाई अधिक होती है। ऐसे में वायरस या बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर लेता है। जल नेती वु गज करनी क्रिया से किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ सकते है। इसे करने से गले व नाक की सफाई हो जाती है। कई प्रकार की एलर्जी से छुटकारा भी मिल जाता है।
---
सुरजीत सिंह करेंगे विभिन्न आसन
एक्सपर्ट सुरजीत सिंह पवन मुक्तासन, पश्तमी तान, महामुद्रा आसम, कंधे चालन आसन, मद्राणी आसन, प्राणायाम जैसे शीतकारी, कपालभाती, नाड़ी शोधन, कुंभक प्राणाम के साथ-साथ कई आसन किए जाएंगे।