विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Published: Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM (GMT+05:30)

करतारपुर के सराय खास गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत। फाइल फोटो

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. करतारपुर के सराय खास गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।

  2. अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत।

  3. दूसरा साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सहयोगी, करतारपुर। गांव सराय खास के पास बुधवार रात 9:30 बजे के करीब एक अज्ञात वाहन चालक साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में रंजीत ऋषि देव निवासी बिहार की मौत हो गई, जबकि सीताराम ऋषि देव की टांग पर गंभीर चोट लगी है।

उसे सिविल अस्पताल करतारपुर में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, बिहार के रहने वाले मजदूर करतारपुर में धान की बिजाई करने आए थे। वह शाम को साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर साइकिल सवार लोगों के परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।