गांधी जयंती पर स्लोगन राइटिंग में मनीषा, स्केच में एकता और कविता में सोनाली फर्स्ट
कल्चरल हेड पुनीत कुमारी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी संघर्ष हल करने हिंसा से बचने दुनिया को बेहतर बनाने और हर छोटी या बड़ी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
जालंधर, जेएनएन। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गांधी जयंती को समर्पित वर्चुअल नॉन वायलेंस इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाओं का स्मरण करने और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इवेंट में स्लोगन राइटिंग, स्केच मेकिंग और कविता पाठ शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने शांति सद्भावना का संदेश देने के लिए गूगल मीट के माध्यम से महात्मा गांधी के अद्भुत रेखाचित्र तैयार किए गए। मधुर कविताएं सुनाईं और स्वच्छता शपथ पर स्लोगन तैयार किए गए।
स्लोगन राइटिंग में मनीषा ने पहला, मुस्कान ने दूसरा, भाविका ने तीसरा, स्कैच मेकिंग में एकता ठाकुर ने पहला, भावुक ने दूसरा, अंजना ने तीसरा, कविता पाठ में सोनाली ने पहला, मनजोत कौर ने दूसरा, राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कल्चरल हेड पुनीत कुमारी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी संघर्ष हल करने, हिंसा से बचने, दुनिया को बेहतर बनाने और हर छोटी या बड़ी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आईएचजीआई ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को सरल जीवन और उच्च सोच का उदाहरण दिया। विश्व के सतत विकास के लिए हम सभी को जीवन में यही फिलॉसोफी अपनानी चाहिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें