विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bus Accident in Roopnagar : रूपनगर में सीटीयू की बस पलटी, एक दर्जन के करीब सवारियां घायल

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Wed, 16 Jun 2021 01:57 PM (IST)

मोरिंडा-लुधियाना मार्ग पर सुबह सीटीयू की बस (सीएच01जीए1463) पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलों ...और पढ़ें

रूपनगर में बुधवार सुबह सीटीयू की बस पलट गई।
रूपनगर में बुधवार सुबह सीटीयू की बस पलट गई।

रूपनगर, जेएनएन। जिले में बुधवार सुबह मोरिंडा-लुधियाना मार्ग पर सुबह सीटीयू की बस (सीएच01जीए1463) पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी और इसी कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के एक किनारे जाकर पलट गई। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच जारी है।

हादसा बुधवार को सुबह 7 बजे हुआ। बस के चालक गुरदर्शन सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह आज भी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस में चंडीगढ़ से सवारियां लेकर लुधियाना जा रहा था। जब यह रेलवे अंडर ब्रिज, मोरिंडा, पहुंचा तो अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बस पलटते ही सवारियों ने शोर मचा दिया। इसे सुनकर एकत्र हुए लोगों ने घायल सवारियों को इलाज के लिए मोरिंडा अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता देकर घायलों घर भेज दिया।

सवारियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार के साथ जा रही थी। अचानक बस पलट गई। एसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि सीटीयू की बस को उठवाकर अपने कब्जे में ले लिया। घायल सवारियों जिनमें सविता पत्नी प्रदीप कुमार निवासी मोहाली, देवगन पुत्र सुरिंदर देवगन चंडीगढ़, दारा सिंह सोकी मोहाली, सचिन ठाकुर सरकंडा घाट हिमाचल प्रदेश, मेवा सिंह बलौगी, मोहाली, कुलदीप कुमार हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), गोबिंद जीरकपुर, राधा पत्नी जगराज चंडीगढ़, शरनजीत सिंह सन्नी एंकलेव खरड़, श्याम सुंदर निवासी चंडीगढ़, दीपक निवासी मोहाली, गुरदर्शन सिंह मियांपुर, सतवीर सिंह माजरी के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। चालक के मुताबिक बस पलटने का कारण कोई तकनीकी खराबी है।