सीआरपीएफ अाैर आइटीबीपी में चलाया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान Jalandhar News
30वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ व आइटीबीपी में गांधी जयंती के मौके पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत 'प्लास्टिक हटाओ' अभियान चलाया गया। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ सरायखास के उप महानिरीक्षक हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, जवानों व गांव के सरपंच गुरदयाल सिंह व अन्य गणमान्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक के लिफाफे न इस्तेमाल कर कपड़े के बैग इस्तेमाल करने को प्रेरित किया गया।
उधर, 30वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान आइटीबीपी के जवानों ने गांव विधिपुर की सड़कों व गलियों में प्लास्टिक के सामान व थैलों को एक स्थान पर इकट्ठा किया। इसके अलावा बल की केंद्रीय हॉकी टीम ने वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर 'फिट इंडिया प्लॉग रन' का आयोजन किया व बैनरों का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक किया।