महिला ने दुकानदार पर पति होने का दावा कर जमकर किया हंगामा
संवाद सहयोगी जालंधर अशोक नगर बस्ती शेख में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब अपनी दुकान पर बैठे दंपती के पास एक महिला आई और खुद को उक्त व्यक्ति की पत्नी होने का दावा करने लगी।
संवाद सहयोगी, जालंधर: अशोक नगर, बस्ती शेख में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब अपनी दुकान पर बैठे दंपती के पास एक महिला आई और खुद को उक्त व्यक्ति की पत्नी होने का दावा करने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी उक्त व्यक्ति से 15 साल पहले मंदिर में शादी हुई थी और उनकी एक 11 साल की बेटी भी है। वहीं, दुकानदार ने माना कि वह उक्त महिला के साथ रहता जरूर था लेकिन उनकी कोई शादी नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि उक्त महिला के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के कारण वह वहां से भाग आया था।
इसी बीच माहौल ज्यादा खराब हुआ तो उक्त दुकानदार दुकान को ताला लगाकर फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची थाना पांच की पुलिस महिला को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।