नूरमहल में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पूर्व फौजी गिरफ्तार
एक पूर्व फौजी को गांव फतेहपुर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संवाद सहयोगी, नूरमहल : एक पूर्व फौजी को गांव फतेहपुर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नूरमहल थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर इलाके में रहने वाले पूर्व फौजी सिकंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 8 बजे एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। फौजी सिकंदर की पत्नी उस बच्ची को लेकर बच्ची के घर पहुंची और बताया कि बच्ची खेलते हुए उनके घर में गिर गई है। बच्ची की हालत देख कर परिजनों ने अंदाजा लगाया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। वह उसे तुरंत नूरमहल के सिविल अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी हालत को देखते हुए जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपीडी बलकार ¨सह और थाना नूरमहल की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि परिजनों को शक था कि पूर्व फौजी ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। ऐसे में सिकंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।