टर्मिनेटर हरभजन ने अब क्रिकेट मैदान से अलग चुनी नई राह
क्रिकेटर हरभजन सिंह अब नए मैदान में उतर आए हैं। वह गायक बन गए हैं। उन्होंने अपना म्यूजिक एलबम जारी किसा है।
जेएनएन, जालंधर। एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हरभजन सिंह लगता है अब नई राह चुनने में जुट गए हैं। टर्बिनेटर भज्जी ने अपनी नई राह संगीत के क्षेत्र में चुनी है। जी हांए हरभजन सिंह अब सुरों के मैदान में उतर आए हैं और गायक बन गए हैं। उन्होंने अपना म्यूजि वीडियाे जारी किया है।
गायक बने भज्जी ने रिलीज किया म्यूजिक वीडियो, कहा- बदलाव लाना है तो पहले खुद बदलो
'अज्ज उसदे वारिस वी बहुत अणखी ने, साल च सिर्फ दो वारी आके ओहदा बुत नवाउंदे ने,आखण नूं तां भगत सिंह दे फैन बथेरे ने' कुछ ऐसे ही शब्दों से हरभजन ने अपने वीडियो एलबम एक सुनेहा भाग-2 जारी किया। इसमे पंजाब में लचर गायकी, बढ़ रहे नशे और कारखानों के कारण प्रदूषित हो रहे पानी पर कटाक्ष किया गया है। इसमें उन्होंने युवाओं को पंजाब को खुशहाल बनाने की अपील की है।
भगत सिंह के 87वें शहीदी दिवस पर हरभजन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ये वीडियो रिलीज किया। इस मौके पर हरभजन की पत्नी गीता बसरा, बेटी हिनाया हीर, गीतकार संजय गलोरी और गोयल म्यूजिक के सुरिंदर कुमार गोयल तथा ओम गौरी दत्त शर्मा मौजूद रहे।
पत्नी गीता, बेटी आैर अन्य लोगों के साथ म्यूजिक एलबम जारी करते हुए हरभजन सिंह।
हरभजन सिंह ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह का पंजाब को खुशहाल देखने का सपना था, लेकिन आज तक उनका सपना सच नहीं हुआ। युवा विदेश जा रहे हैं, नशा कर रहे हैं। सब बदलाव चाहते हैं लेकिन कोई शुरुआत नहीं कर रहा। दरअसल भगत सिंह के पहरावे से कोई फर्क नहीं पड़ता, उनकी अपनी सोच क्या थी ये महत्व रखती है। युवाओं को उनसे सीखना चाहिए। अगर बदलाव लाना है तो सबसे पहले खुद को बदलना होगा। हरभजन ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि जब आएंगे तो सभी को इस बारे में बताएंगे। अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।
युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करें
हरभजन ने कहा, चाहे एक आदमी नशे में हो या 100, पर हैं तो हमारे पंजाबी भाई। एक आदमी भी बदलाव ला सकता है। मैंने खुद चार लोग जो नशा करते थे, उनका इलाज करवाया था। मेरे लिए ये बड़ी सफलता है। वह आगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमें खेलों व पढ़ाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस वीडियो को यू ट्यूब पर कितने व्यू मिले, ये मायने नहीं रखता बल्कि हमारी कमाई ये होगी अगर इस वीडियो से प्रेरित होकर दो-तीन आदमी नशा छोड़ दें।
लचर गाने गाना बंद करें गायक
हरभजन ने कहा कि हमारे गीतकार, गायक बहुत सारे लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। सभी युवा उनकी तरह बनना चाहते हैं। उन्हें कुछ ऐसा भी गाना चाहिए जो हमारे देश के काम आए। जो समाज को सुधार सके। समाज के लिए ये बहुत महत्व रखता है कि गायक क्या गा रहे हैं। मैं गा नहीं सकता, क्योंकि मैं गायक नहीं हूं लेकिन मैं बोल सकता हूं। इसलिए आप सबसे अपील है कि अच्छा सुनो और उस पर अमल करो।