फास्ट फूड बना रहा बच्चों की हड्डियां कमजोर, धूमपान वयस्कों के लिए घातकः डॉ. शुभांग
डॉ. सुभांग ने बताया कि सामान्य व्यक्तियों के मुकाबले धूमपान करने वालों की हड्डियां ज्यादा कमजोर होती हैं। सिगरेट में निकोटिन सहित करीब सौ खतरनाक केमिकल होते हैं।
जालंधर, जेएनएन। बच्चों में तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड का प्रचलन उनके स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी बन रहा है। अन्य बीमारियों के अलावा हड्डियों की कमजोरी का कारण भी फास्ट फूड माना जा रहा है। इस बात की जानकारी शनिवार को एनएचएस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ शुभांग अग्रवाल ने मेडिकल कैंप एवं जागरूकता संगोष्ठी के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि फास्ट फूड में पौष्टिक तत्वों की भारी कमी होती है जिससे हड्डियों की मजबूती की राह में बाधा पैदा हो जाती है। डॉ. सुभांग ने बताया कि सामान्य लोगों के मुकाबले धूमपान करने वाले लोगों की हड्डियां ज्यादा कमजोर होती हैं। निकोटिन सहित एक सौ के करीब केमिकल जो धूमपान के कारण शरीर में प्रवेश कर बोन मैरो की विकास में बाधा बनते हैं। इसकी वजह से हलका झटका भी उनके लिए खतरनाक साबित होता है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान मरीजों की जांच कर बोन डेंसिटी टेस्ट फ्री किए गए। इसके अलावा घुटना प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीजों को विशेष छूट देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप गोयल, डॉ. नवीन चितकारा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य, मरीज व उनके परिजन मौजूद थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें