विधानसभा में किसानों के हक में बिल पास होने पर कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू
केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून को निष्प्रभाव करने के लिए पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से बिल पास किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून को निष्प्रभाव करने के लिए पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से बिल पास किया गया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी मनाई है। मेयर जगदीश राज राजा ने माडल टाउन मार्केट में लड्डू बांटकर फैसले का स्वागत किया। राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने किसानों के हक में जो फैसला लिया है, उसका फायदा सभी को मिलेगा।
महिला कांग्रेस ने भी बांटे लड्डू
जालंधर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता डा. जसलीन सेठी ने भी वर्करों के साथ लड्डू बांटकर इस बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन पंजाब के हित में फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटे।
लेबर सेल ने भी सराहा
पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर व कांग्रेस लेबर सेल पंजाब के को-चेयरमैन मलविदर सिंह लक्की ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के हितों का उनसे बड़ा कोई रक्षक नहीं है। किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए वे कुछ भी कुर्बान करने को तैयार हैं।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन के साथ किसानों ने मनाई खुशी
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर के चेयरमैन राजिदरपाल सिंह राणा रंधावा के दफ्तर में किसानों व आढ़तियों ने इस फैसले का समर्थन किया। इस दौरान लड्डू भी बांटे गए। राणा रंधावा ने कहा कि जब-जब पंजाब मुसीबत में घिरा, कैप्टन ने आगे आकर संघर्ष किया है। उन्होंने पहले पंजाब के पानी को बचाया है और अब किसानी को बचा रहे हैं।
कांग्रेस भवन में बांटे लड्डू
पंजाब विधानसभा में तीन बिल पास होने पर जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव और देहात इकाई के प्रधान सुखविदर सिंह लाली ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार का यह फैसला बेहद सराहनीय है। इससे किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे। मौके पर हामिद मसीह, मुकेश ग्रोवर, रामलाल जस्सी, मनमोहन सिंह, यशपाल सफरी, रोहित ठाकुर, कृपाल सिंह भट्टी, नरेश वर्मा, मनोज, मिटू कश्यप, दीप सिंह, मनजीत कुमार, सुधीर घुग्गी, हैरी हरमन मौजूद रहे।