विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar News: आप में शामिल होने की चर्चा के बीच सुशील रिंकू को कांग्रेस से झटका, पार्टी ने किया बर्खास्त

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 05 Apr 2023 03:42 PM (GMT+05:30)

Jalandhar News आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया ...और पढ़ें

आप में शामिल होने की चर्चा के बीच सुशील रिंकू को कांग्रेस से झटका
आप में शामिल होने की चर्चा के बीच सुशील रिंकू को कांग्रेस से झटका

जालंधर,जागरण संवाददाता। पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी हरीश चौधरी ने रिंकू को पार्टी से बाहर निकालने का आदेश जारी किया है और उनके पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि रिंकू पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

फगवाड़ा में होगा कार्यक्रम

पार्टी बदले की खबरों के चलते सुशील रिंकू सुर्खियों में थे। पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर पिछले 1 सप्ताह से यह चर्चा बनी हुई है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

कल देर रात से ही यह चर्चा भी बनी हुई है कि बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार शाम को फगवाड़ा पहुंच रहे हैं। फगवाड़ा में अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा जिसमें सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

सुशील को कांग्रेस के खिलाफ उतारेगी आप

सुशील रिंकू का कांग्रेस से जाना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है और लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू को ही कांग्रेस के मुकाबले उतार सकती है। हालांकि सुशील रिंकू की एंट्री से आम आदमी पार्टी में भी नाराजगी बढ़ सकती है लेकिन आप हाईकमान रिंकू को लेकर पार्टी में होने वाली नाराजगी को झेलने के लिए भी तैयार है।

10 मई को होंगे जालंधर में चुनाव

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही खाली जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी है। अब चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होगा और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।