Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में अगले दो दिन तक छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
Weather Forecast Jalandhar शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar: शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई मौसम में ठंडक महसूस की गई। अब फिर से मौसम के मिजाज बदलेंगे। दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरा सप्ताह आसमान साफ रहा और धूप निकली। सुबह और शाम को मौसम में ठंडक का का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार माह के अंत तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ठंडा होने की संभावना बढ़ जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा माैसम
शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-Azadi ka Amrit Mahotsav: यूजीसी देश भर के कालेजों में तराशेगा 75 क्रिएटिव माइंड युवा, जानें क्या है याेजना
तापमान में गिरावट के साथ डेंगू का प्रकाेप हाेगा कम
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम तथा तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार तथा इसके बाद रोजाना धूप खिली रहने की संभावना प्रबल है। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। वहीं जिला एपीडिमोलाजिस्ट डा. अदित्य पाल सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ डेंगू का प्रकोप कम होने की संभावना है।