Move to Jagran APP

बठिंडा रहा सबसे ठंडा, पारा लुढ़ककर 2.7 डिग्री पर पहुंचा

जेएनएन, जालंधर : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर रविवार को भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों मे

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
बठिंडा रहा सबसे ठंडा, पारा लुढ़ककर 2.7 डिग्री पर पहुंचा
बठिंडा रहा सबसे ठंडा, पारा लुढ़ककर 2.7 डिग्री पर पहुंचा

जेएनएन, जालंधर : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर रविवार को भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखा। पंजाब में ठंड का खासा असर रहा। आधे दिन तक आसमान में धुंध छाई रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि बाद दोपहर सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन ठंडी हवाओं ने सूरज की गर्मी को बेअसर कर दिया। बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां पारा लुढ़क कर 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

पंजाब में बठिंडा के बाद सबसे कम तापमान अमृतसर में रहा, यहां पारा न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां तापमान में माइनस एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह जालंधर में न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.3 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में पारा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-----------

जिला न्यूनतम अधिकतम

बठिंडा 2.7 20

अमृतसर 3.3 21

जालंधर 4 19.3

लुधियाना 5.2 21.3

पटियाला 7.5 21.5

चंडीगढ़ 7 20.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.