Move to Jagran APP

मेयर राजा की माता पूर्ण देवी पंचतत्व में विलीन

ेयर जगदीश राज राजा की 84 वर्षीय माता पूर्ण देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 08:53 AM (IST)
मेयर राजा की माता पूर्ण देवी पंचतत्व में विलीन
मेयर राजा की माता पूर्ण देवी पंचतत्व में विलीन

जासं, जालंधर : मेयर जगदीश राज राजा की 84 वर्षीय माता पूर्ण देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर ही अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार शाम पांच बजे कपूरथला चौक स्थित हरनामदासपुरा श्मशानघाट में हुआ। मेयर की माता पूर्ण देवी को अंतिम विदाई देने के लिए राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, प्रशासनिक, व्यापार जगत, सामाजिक संगठनों सहित हर वर्ग के लोग पहुंचे। स्वर्गीय पूर्ण देवी को उनके बड़े बेटे अशोक सेतिया ने मुखाग्नि दी।

loksabha election banner

सुबह करीब 12 बजे अपने कार्यालय में बैठे मेयर जगदीश राज राजा एफएंडसीसी बैठक की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मेयर को उनके घर से फोन आया। जिसने उन्हे हिलाकर रख दिया। फोन सुनते ही वह बिना किसी से कुछ कहे घर के लिए रवाना हो गए। कार्यालय में बैठे निगम के अधिकारी और कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए की क्या हो गया है।

मेयर के एसडीओ हरप्रीत ¨सह वालिया ने बताया कि किसी को भी समझ नहीं आया कि क्या बात हो गई है। सब को लगा कि कोई निजी फोन कॉल सुनने के लिए मेयर बाहर गए हैं और लौट आएंगे। वालिया ने बताया कि सीढि़यां उतरने के दौरान मेयर ने उन्हें कॉल कर जानकारी दी की उनकी मां का निधन हो गया है और घर जा रहे हैं। निधन की खबर मिलते ही लोग उनके घर पहुंचने लगे।

सबसे पहले पहुंचने वालों में विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, परमजीत ¨सह पम्मा, पूर्व विधायक केडी भंडारी आदि शामिल थे। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कई पार्षद मेयर के घर पहुंचे और शोक प्रकट करने के साथ परिवार को सांत्वना दी। शोक प्रकट करने पहुंचे लोगों से बात करते हुए मेयर ने बताया कि सुबह तक मां एकदम ठीक लग रही थीं। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत थी। लेकिन वो वाकर के सहारे चलकर बाहर आकर लान में बैठ जाती थीं।

पारिवारिक दोस्तों ने बताया कि मेयर जगदीश राज राजा का अपनी मां से बहुत लगाव था। मेयर के दो भाइयों के घर भी उनके घर के आसपास ही हैं। लेकिन मां उनके साथ ही रहती थीं। मेयर छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। दो भाई और एक बहन उनसे छोटे हैं। बड़ी बहन और सबसे छोटे भाई रमेश बंटी का भी निधन हो चुका है। शाम करीब साढ़े पांच बजे हरनामदासपुरा श्मशानघाट में मेयर की मां पूर्ण देवी का अंतिम संस्कार में किया गया।

इन्होंने जताया शोक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त¨जदर सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक बावा हैनरी, विधायक सुशील कुमार ¨रकू, विधायक परगट ¨सह, पूर्व विधायक केडी भंडारी, शहर के पहले मेयर जय किशन सैनी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व मेयर सुरेंद्र महे, निगम कमिश्नर डॉक्टर बसंत गर्ग, सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत ¨सह बंटी, कांग्रेस महासिचव मेजर ¨सह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर नवजोत सिंह दहिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पार्षद जसलीन कौर, राजेश विज, पार्षद बंटी नीलकंठ, वरेश ¨मटू, सुख¨वदर ¨सह, परमजीत ¨सह पम्मा, अरुण जैन, जिमी कालिया, मनमोहन राजू, रा¨जदर राणा, सुशील शर्मा, अवतार ¨सह, माइक खोसला, शैरी चड्ढा, विपिन चड्ढा, कमलेश ग्रोवर, अमित ¨सह सांधा, भूपेंद्र ¨सह ¨भदा, उद्यमी गुरशरन ¨सह, अशोक सरीन, बलराज ठाकुर, उमा बेरी, राधिका पाठक, सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, इरविन खन्ना, एसडीएम राजीव वर्मा, अनूप पाठक, जगदीश समराय समेत शहर के हर वर्ग और समाज के लोगों ने मेयर की मां को अंतिम विदाई दी और परिवार के साथ शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.