चीफ इंजीनियर अश्विनी चौधरी को जालंधर समेत 6 निगमों का चार्ज, लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने किया बड़ा बदलाव
अश्विनी चौधरी जालंधर में पहले भी सुपरीटेंडिंग इंजीनियर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जालंधर के चीफ इंजीनियर का चार्ज मिलने से सड़क निर्माण में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर क्वालिटी की सड़कें मिलने से फायदा पहुंचेगा।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब के लोकल बॉडी डिपार्टमेंट नें चीफ इंजीनियराें में काम का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत चीफ इंजीनियर अश्विनी चौधरी को जालंधर का चार्ज सौंपा गया है। उन्हें जालंधर के अलावा होशियारपुर, फगवाड़ा, कपूरथला, पठानकोट, अमृतसर का भी चीफ इंजीनियर बनाया गया है। अश्विनी चौधरी जालंधर में पहले भी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अश्विनी चौधरी को जालंधर के चीफ इंजीनियर का चार्ज मिलने से सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर क्वालिटी की सड़कें मिलने से फायदा पहुंचेगा।
लोकल बॉडी सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिन्हा ने आदेश भी जारी किए हैं कि इंजीनियर इन चीफ अजय कंवर की रिटायरमेंट के बाद अश्विनी चौधरी को सभी नगर कौंसिल, नगर पंचायत का चार्ज भी संभालना होगा। दूसरे चीफ इंजीनियर मुकेश गर्ग को मोगा बठिंडा बटाला अबोहर लुधियाना और पटियाला के चीफ इंजीनियर का चार्ज दिया गया है। वह इंजीनियर इन चीफ अजय कंवर की रिटायरमेंट के बाद सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का काम देखेंगे।
खस्ताहाल सड़कों से परेशान हैं जालंधर वासी
कुछ दिन पहले ही जालंधर नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की मीटिंग में 65 सड़कों का निर्माण कार्य पास किए गए हैं। कई सड़कें लुक और बजरी से बनाई जानी है। लुक और बजरी से बनने वाली १९ सड़कों के भी वर्क आर्डर जारी होने बाकी हैं। इस बार सर्दी जल्दी शुरू होने के कारण इनका काम आगे बढ़ाना नए चीफ इंजीनियर के लिए बड़ी चुनौती होगा। मेयर जगदीश राजा और शहर के विधायक पहले ही खस्ताहाल सड़कों के कारण लोगों का विरोध झेल रहे हैं। कांग्रेस विधायकों को अब अगले चुनाव की चिंता सताने लगी है। इसीलिए शहर सड़कें बनाने के काम में तेजी लाने के लिए सभी अश्वनी चौधरी से बड़ी उम्मीदें हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें