Move to Jagran APP

Jalandhar Today 10th November 2021 : छठ पूजा करने वाले अस्त होते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में छठ व्रत कथा छठ पूजा करने वाले श्रद्धालु आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए बेअंत सिंह पार्क गदाईपुर श्री देवी तालाब मंदिर बस्ती बावा खेल नहर डीवी कॉलेज रोड नहर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में छठ घाट बनाए गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 06:35 AM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 06:35 AM (IST)
Jalandhar Today 10th November 2021 : छठ पूजा करने वाले अस्त होते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य, जानिए और क्या खास है आज
छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज  बुधवार , 18 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

अस्त होते सूर्य को आज दिया जाएगा अर्घ्य

छठ व्रत कथा छठ पूजा करने वाले श्रद्धालु बुधवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए बेअंत सिंह पार्क, गदाईपुर, श्री देवी तालाब मंदिर बस्ती बावा खेल नहर डीवी कॉलेज रोड नहर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में छठ घाट बनाए गए हैं जहां पर शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो जाएगी। इस दौरान सूर्य को अस्त होते ही अर्घ देकर इस रस्म को पूरा किया जाएगा।

एफएंडसीसी बैठक

नगर निगम हाउस के कांफ्रेंस हॉल में एफएलसीसी की बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के पदाधिकारी शामिल होंगे।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से होगा।

भजन संध्या

कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां में भजन संध्या शाम 7 बजे से।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरने का 398वां दिन।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 394वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 404वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर : निरंतर 366वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा के दिन रात का धरना 364वें दिन में प्रवेश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.