Move to Jagran APP

1 जून से बसों का इंतजार होगा कम, दूसरे राज्यों के लिए शुरू होगी सर्विस

अभी 47 बसें चंडीगढ़ में चल रही हैं। अब ट्राइसिटी में 159 बसें चलने लगेंगी। इसके साथ ही ढाई महीने से बंद पड़े लांग रूट भी खुल जाएंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 07:21 PM (IST)
1 जून से बसों का इंतजार होगा कम, दूसरे राज्यों के लिए शुरू होगी सर्विस
1 जून से बसों का इंतजार होगा कम, दूसरे राज्यों के लिए शुरू होगी सर्विस

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। अनलॉक प्लान-1 में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का पहिया भी तेजी से दौड़ना शुरू होगा। सिटी सर्विस में बसों की संख्या बढ़ने से लोगों का बस के लिए इंतजार कम होगा। जल्दी से बस मिलने लगेगी। अभी 47 बसें चंडीगढ़ में चल रही हैं। अब ट्राइसिटी में 159 बसें चलने लगेंगी। इसके साथ ही ढाई महीने से बंद पड़े लांग रूट भी खुल जाएंगे। अनलॉक प्लान में अब दूसरे राज्यों की सर्विस के लिए राज्य से सहमति लेने की जरूरत नहीं रहेगी। निजी वाहन से भी पास की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की लांग रूट सर्विस पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में है। इनमें 70 से अधिक रूट पर 200 से अधिक बसें चलती रही हैं। अब सीटीयू के पास 80 एसी बसें भी हैं जो लांग रूट के लिए हैं। अब इन सभी बसों का चलना भी शुरू होगा।

loksabha election banner

1 जून से दिल्ली -चंडीगढ़ -ऊना होते हुए चलेगी जनशताब्दी 

कोरोना महामारी के चलते दो महीनों से बंद पड़ा रेल यातायात भी अब रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शाम को साढ़े सात बजे ऊना के लिए जनशताब्दी ट्रेन रवाना होगी। दो जून को मंगलवार को यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। लोग रेल यातायात शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, इसलिए जून पहले दो हफ्ते तक इस जनशताब्दी की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। स्टेशन अधीक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि सभी यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए स्टेशन पर एक घंटे पहला पहुंचना होगा। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना जरूरी है, अन्यथा आपको ट्रेन में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

सोमवार से कनेक्ट होंगे श्रीनगर और अहमदाबाद

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली जून सोमवार को चार नई फ्लाइट्स शुरू हो रही है, खासबात यह है कि सोमवार से श्रीनगर और अहमदाबाद भी चंडीगढ़ से कनेक्ट हो जाएगा। पहली फ्लाइट गोएयर (जी8 911) अहमदाबाद से चंडीगढ़ होती हुई श्रीनगर जाएगी। यह फ्लाइट सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और सुबह 11:50 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगी। गो एयर (जी8 913) की यही फ्लाइट फ्लाइट श्रीनगर से आते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 3:30 बजे लैंड होगी और 4:30 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।

इस फ्लाइट का यह शेड्यूल 24 अगस्त तक जारी रहेगा। गो एयर ने दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की है। गो एयर (जी8 112/115) की यह फ्लाइट शाम को दिल्ली से उड़ान भरकर 5:45 बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी, जबकि 6:45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। गोएयर की चौथी फ्लाइट मुंबई-चंडीगढ़-मुंबई के बीच शुरू होगी। यह फ्लाइट (जी8 2506/ 2507) मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात के साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और रात के साढ़े नौ बजे एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। 

धर्मशाला की फ्लाइट में एक यात्री लेकर उड़ा विमान

चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को चार फ्लाइट ऑपरेशनल हुईं, जबकि एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद रही है। इंडिगो की दोपहर 1:52 बजे बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट में 145 फ्लाइट यात्री आए, जबकि इस फ्लाइट में 64 यात्री वापस गए। दोपहर 1:50 बजे एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 22 यात्री आए, वहीं इस फ्लाइट से धर्मशाला को एक यात्री गया। दोपहर 4:22 बजे धर्मशाला से आई एयरइंडिया की फ्लाइट में 11 यात्री आए, जबकि वापसी में सात यात्री गए। खास बात यह है कि इससे पहले भी यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इस फ्लाइट्स को विमानन कंपनी ने दो दिन रद किया गया था। दोपहर को 2:20 बजे दिल्ली से आई टाटा विस्तारा की फ्लाइट में 109 यात्री आए, जबकि वापसी में 56 यात्री गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.