Move to Jagran APP

कर्म युग में कर्मों की महानता का है खास महत्व : बेरी

शहर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि यह कलियुग नहीं बल्कि कर्म युग है। इसके चलते इंसान को नेक कर्म करने चाहिए।

By Edited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 03:07 AM (IST)
कर्म युग में कर्मों की महानता का है खास महत्व : बेरी
कर्म युग में कर्मों की महानता का है खास महत्व : बेरी
जागरण संवाददाता, जालंधर : विधायक राजिदंर बेरी ने कहा कि यह कलियुग नहीं, बल्कि कर्म युग है। इसके चलते इंसान को नेक कर्म करने चाहिए। इंसान को इसका फल अवश्य मिलता है। श्री गणपति उत्सव कमेटी की तरफ से मलकां चौक में जारी श्री गणेश उत्सव के दौरान मुख्यअतिथि के रूप में विधायक राजिदंर बेरी पहुंचे थे। समारोह का आगाज श्री गौरी गणेश पूजन के साथ हुआ। इसके बाद संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने सिद्धिविनायक की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर सभा की तरफ से भक्तों को मुफ्त मेहंदी लगाई है। वहीं, अंकुश भारद्वाज व महाकाली एंड ग्रुप ने आकर्षक झांकियां पेश की और भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। सभा ने विधायक को सम्मानित किया। पूजा के बाद भंडारा भी लगा। इस अवसर पर राजेश राजा, आकाश महेंद्रू, अर¨वद महेंद्रू, दीपक महेंद्रू, गौरव पुरी, भूपेंद्र शर्मा, मनोज महेंद्रू, मानव महेंद्रू, राम लुभाया मेहता, अमित जैन, रिशु, जितेंद्र बंटी, अंकित, मित्रपाल, पवन कुमार, विशाल जोगी, गौरी महेंद्रू, अमृत मक्कड़, वंदना मेहता, नीशू, सोनिया महेंद्रु व अन्य मौजूद थे। इसी तरह दरबार सोहनी सुच्ची सरकार उपकार नगर में गणपति उत्सव मनाया गया। जनाब टोनी शाह की अध्यक्षता में हुए गणेश पूजा के दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर सिद्धिविनायक को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस मौके पर करण शाह, सोनू शाह, गौरव पुरी, दीपक महेंद्रू, गौरी महेंद्रु, गिरीश महेंद्रू, उमा पुरी, अंकित, अंकुर, विशाल, साजन, अजय बाली, राजा, विकास, वरदान, काला, निशा, प्राची, मुन्ना व शाइन आदि मौजूद थे। इसी तरह सहदेव मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से श्री गणेश उत्सव मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित उत्सव के दौरान मार्केट में दो पहर की पूजा की गई। इसके बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया गया। इस मौके पर महासचिव राज¨वदर ¨सह वालिया, कैशियर सचिन वढेरा, उप-प्रधान फूलचंद बद्धन, राकेश तलवाड़, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर लड्डू, सोनू त्रेहन, गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदीप कुमार झा, हरप्रीत ¨सह, हरीश कुमार व भू¨पदर ¨सह आदि मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.