तस्वीरों में देखें... जम्मू-कश्मीर पर फैसले से पंजाब में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
जम्मू-कश्मीर पर केंद्र द्वारा लिए गए फैसले के बाद पंजाब में जश्न का माहौल है। लोगोंं को उम्मीद है कि केंद्र के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली होगी।
जेएनएन, जालंधर। जम्मू-कश्मीर पर केंद्र द्वारा लिए गए फैसले के बाद पंजाब में जश्न का माहौल है। लोगोंं को उम्मीद है कि केंद्र के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली होगी। भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।
बठिंडा के परसराम नगर चौक में तिरंगे झंडे हाथ में पकड़ कर खुशी मनाते पूर्व पार्षद विजय कुमार।
फिरोजपुर भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत किया।
फिरोजपुर में जश्न मनातेे भाजपाई।
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने पर भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा ने घोषणापत्र पूरा किया। यह प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी व गृहमंत्री अमितशाह का बेहद अहम फैसला है। यह देश के लिए एतिहासिक पल है।
आतिशबाजी करके मनाई खुशी
फाजिल्का में जश्न मनाते भाजपाई।
फाजिल्का में जम्मू कश्मीर पर लिए गए फैसले के बाद खुशी में भारतीय जनता पार्टी फाजिल्का के जिलाध्यक्ष सुबोध वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व वर्करों ने घंटाघर चौक पर खुशी मनाई। दौरान भाजपा की ओर से आतिशबाजी की गई व एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष सुबोध वर्मा ने कहा कि यह फैसला देश के लिए ऐतिहासिक फैसला होगा।
अमृतसर में शिव भक्तोंं ने जश्न मनाया। मरनाथ सेवा मंडल हाल गेट के सदस्यों ने तिरंगा हाथ में लेकर जम्मू-कश्मीर पर केंद्र द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत किया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप