जसवीर सिंह गढ़ी बने पंजाब और चंडीगढ़ ने नए बसपा प्रधान, रशपाल सिंह राजू का लेंगे स्थान
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के दिशा-निर्देश पर पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने जसवीर सिंह गढ़ी को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के दिशा-निर्देश पर पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने जसवीर सिंह गढ़ी को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जसवीर सिंह गढ़ी अब रशपाल सिंह राजू का स्थान लेंगे जिन्हें लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद कुमारी मायावती ने पद से हटा दिया था।
रणधीर सिंह बेनीवाल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कुमारी मायावती के निर्देश मुताबिक युवाओं को पार्टी में सेवा करने का मौका दिया जाएगा। इस कारण जसवीर सिंह गढ़ी की पार्टी प्रति निष्ठा को देखते हुए उक्त जिम्मेदारी प्रदान की है। जसवीर सिंह गढ़ी वेटरनरी इंस्पेक्टर थे। उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। वह गढ़ी बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो से संबंधित हैं और पिछले लंबे अरसे से बामसेफ (बैकवर्ड एंड माइनोरिटी कम्युनिटीज इंप्लाइज फेडरेशन) से जुड़े रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप