Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म

ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की कमी के चलते खून लेने वालों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:06 AM (IST)
सिविल अस्पताल में निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म
सिविल अस्पताल में निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म

जागरण संवाददाता, जालंधर : सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की कमी के चलते खून लेने वालों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। वीरवार को सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म होने से कुछ मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में दाखिल शालू के पति कोघा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने खून मंगवाया। शालू का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिविल के ब्लड बैंक में पहुंचे तो उन्होंने इस ग्रुप का ब्लड न होने की बात कही। इसके बाद पिम्स व अन्य निजी ब्लड बैंकों में जाने के बाद उसी ब्लड ग्रुप के मित्र से खूनदान करने की बात कही। वहीं निजी अस्पताल में सड़क हादसे की वजह से दाखिल मरीज के परिजन राहुल ने बताया कि सिविल अस्पताल में खून लेने आए तो यहां निगेटिव ब्लड ग्रुप का खून स्टॉक में नही था। इसके बाद निजी ब्लड बैंक से एक यूनिट मिला।

इस संबंध में सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के बीटीओ डॉ. गगनदीप सिंह का कहना है कि कॉलेजों में छुट्टियों की वजह से कैंप कम लग रहे हैं। अस्पताल में ए, एबी, बी व ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक नहीं है। एबी पॉजिटिव को छोड़कर शेष सभी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का खून स्टॉक में है। इमरजेंसी में दानियों की सहायता से खून का इंतजाम किया जा रहा है। सिविल में ब्लड और उसकी उपलब्धता

ग्रुप उपलब्धता प्रतिशत

ओ पॉजिटिव 3 में से 1 37.4

ए पॉजिटिव 3 में से 1 35.7

बी पॉजिटिव 12 में से 1 8.5

एबी पॉजिटिव 29 में से 1 3.4

ओ निगेटिव 15 में से 1 6.6

ए निगेटिव 16 में से 1 6.3

बी निगेटिव 67 में से 1 1.5

एबी निगेटिव 167 में से 1 0.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.