कैंप में 235 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, शारीरिक दूरी के नियम टूटे
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित यूथ कांग्रेस के रक्तदान शिविर में 235 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित यूथ कांग्रेस के रक्तदान शिविर में 235 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस भवन में आयोजित शिविर में इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि शारीरिक दूरी के सभी नियम टूट गए। कांग्रेस भवन के अंदर और बाहर काफी संख्या में वर्कर एक साथ एकत्रित हो गए। यूथ कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता ने कहा कि वर्करों में इतना ज्यादा उत्साह था कि काफी लोग एक समय में ही आ गए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अलग-अलग समय दिया था लेकिन उम्मीद से ज्यादा लोगों के आने के कारण भीड़ काफी हो गई। दत्ता ने कहा कि सभी की स्क्रिनिग भी साथ-साथ करते रहे। पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर लगया गया कैंप बेहद सफल रहा है। अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने के लिए युवा कांग्रेसियों का जोश काम आया है। कैंप में विधायक राजिदर बेरी, पनसप के चेयरमैन तजिदर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. जसलीन सेठी, बलदेव सिंह देव मनजिदर सिंह जौहल विशेष रुप से पहुंचे। रक्तदान कैंप में सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सिविल अस्पताल और ओहरी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर पार्षद मनदीप जस्सल, मनमोहन सिंह बिल्ला, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह संधर, नविन्दर सिंह मान, रणदीप सिंह संधू, जसकरन सोही, सन्नी कुमार, बॉब मल्होत्रा, परवीन कुमार, हरजोध सिंह, हरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह लुबाना, अमित कुमार, अभिषेक जैन, रोहित पाठक, रॉकी नाहर, राकेश सोनू, निखिल कुमार, अभिषेक सिघला, बंटी कुमार, अभि मुखीजा, ईश कालरा, सन्नी नरूला, मनोज अटवाल मौजूद रहे।