Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमले के विरोध में जिला भाजपा देहाती के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 03:35 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 03:35 AM (IST)
प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा प्रधान पर हमले के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, करतारपुर : भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर टांडा टोल प्लाजा के पास सोमवार की शाम हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा देहाती के कार्यकर्ताओं ने करतारपुर चौक में धरना-प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह धरना जिला प्रधान देहात नार्थ अमरजीत सिंह अमरी की अगुआई में लगाया गया।

loksabha election banner

इस दौरान भाजपा नेता राजेश बाघा, जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, चंद्रशेखर चौहान, राजीव पांजा, महिला प्रधान निधि तिवारी, एडवोकेट किशन शर्मा, अरुण शर्मा, प्रधान शैली महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों को गुमराह कर माहौल खराब कर रही है। किसानों की आड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रधान पर हमला किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था और इसके पीछे कांग्रेस की साजिश है। यह हमला किसानों ने नहीं किया है। इस मामले की जांच करके दोषियों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार से पंजाब की जनता का विश्वास उठ गया है और कांग्रेस सरकार अपना वर्चस्व बचाने के लिए घटिया राजनीति पर उतर आई है जो निंदनीय है। इस अवसर पर इकबाल, इंद्रजीत, नरेंद्र आनंद, मनदीप बक्शी, पवन ठाकुर, अमृतपाल सिंह नंदरा, अमृत मल्हन, अमन शर्मा, जसविंदर कौर जस्सी, मनदीप बाली, गिरधारी लाल, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद थे।

नकोदर में भाजपा वर्करों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर दिया धरना संवाद सहयोगी, नकोदर : टांडा में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती दक्षिण के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नकोदर के दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। प्रदेश प्रधान पर हुए हमले ने साबित कर दिया है कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। कुछ शरारती लोगों ने किसानों की आड़ में जिस तरह की घटिया हरकत की है, वह निंदनीय है। इस मौके पर भाजपा नेता सुदर्शन सोबती, जिला भाजपा उपप्रधान अजय वर्मा, महामंत्री लाल सिंह, संजम मैसम, राज्य कमेटी सदस्य दीपक शर्मा, पंकज ढींगरा, जीवन सचदेवा, मंडल प्रधान सोमनाथ गोपाल, सुमेश अरोड़ा, राज बहादुर संधीर, संजीव सोबती, कुनाल जोशी, अरविंद चावला आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.