मोदी की फोटो देख भाजपा वर्कर्स ने खूब खाए कांग्रेसियों के पकौड़े
भाजपा की रैली बजाओ ढोल पोल खोल रैली का जवाब कांग्रेस ने पीएपी चौक पर प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना के स्टॉल लगाकर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगाकर रास्ते से गुजर रहे भाजपा वर्कर्स को पकौड़े बांटे।
By Edited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 02:58 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 02:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा की रैली बजाओ ढोल पोल खोल रैली का जवाब कांग्रेस ने पीएपी चौक पर प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना के स्टॉल लगाकर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगाकर रास्ते से गुजर रहे भाजपा वर्कर्स को पकौड़े बांटे। भाजपा वर्कर्स भी इसे रैली का प्रबंध समझ कर मांग-मांग कर पकौड़े खाते रहे। हालांकि बाद में असलियत पता चलने पर कांग्रेस को जमकर कोसते जाते। कांग्रेसियों ने पकौड़ों के साथ-साथ फेकू बैंक के 15-15 लाख के 200 चेक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में बांटे। हालांकि मामला समझ में आते ही भाजपा वर्कर्स इन्हें फाड़कर फेंक देते। इस सबसे नाराज भाजपाइयों ने पुलिस से कांग्रेस का स्टॉल हटाने की भी मांग की पर पुलिस अधिकारियों का इशारा समझ वहां से रफूचक्कर हो गए। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कांग्रेसियों की सुरक्षा का पुरा इंतजाम था। कांग्रेस के स्टॉल की अगुआई पंजाब कांग्रेस के प्रेदश उप-प्रधान हिमांशु पाठक ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार साल लोटू सरकार केंपेन के तहत 33 किलों से ज्यादा पकौड़े बांटे गए। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं में ब्लाक प्रधान राज कुमार राजू, चंदर कलेर, संजय अरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें