श्वेत मलिक बोले- एक परिवार में दो टिकट से नहीं इन्कार, बस जीत पक्की होनी चाहिए Jalandhar News
श्वेतत मलिक ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार गलत तरीकों से चुनाव जीतने की कोशिश करेगी लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस को हराएगा।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा है कि फगवाड़ा और मुकेरियां उपचुनाव के लिए जल्द पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। फगवाड़ा सीट से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी का नाम टिकट की दौड़ में आने के सवाल पर श्वेत मलिक ने कहा कि अगर दावेदार जीतने में सक्षम है तो एक परिवार को दो टिकट से भी एतराज नहीं है। ऐसे कई मामले हैं जहां पर एक ही परिवार से सांसद और विधायक हैं। बता दें कि पंजाब की चार विधानसभा सीटों-फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां और दाखा- के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। 24 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
धक्केशाही से चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस
श्वेत मलिक ने कहा कि इस समय पंजाब में तानाशाह मुख्यमंत्री है और उनकी कोशिश रहेगी कि उपचुनाव को धक्के से जीता जाए। उन्होंने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता अगर आपातकाल में आवाज बुलंद कर सकता है तो कांग्रेस सरकार की धक्केशाही का भी मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। भ्रष्ट सरकार गलत तरीकों से चुनाव जीतने की कोशिश करेगी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस को हराएगा।
बेअदबी मामले में बादल परिवार को साजिश के तहत फंसाया
भाजपा प्रधान ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामलों में बादल परिवार को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस पर कभी क्लीन चिट और कभी आरोप सिर्फ साजिश का हिस्सा हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें