Move to Jagran APP

अमरी ने घोषित की जिला भाजपा देहाती की कार्यकारिणी

जिला भाजपा (देहाती) के अध्यक्ष अमरजीत ¨सह अमरी ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। एडवोकेट गिरधारी लाल को कार्यकारिणी में महासचिव की बागडोर सौंपी है। करतारपुर, भोगपुर, आदमपुर, अपरा व गोराया ब्लॉक को प्रतिनिधित्व देते हुए छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:18 PM (IST)
अमरी ने घोषित की जिला भाजपा देहाती की कार्यकारिणी
अमरी ने घोषित की जिला भाजपा देहाती की कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिला भाजपा (देहाती) के अध्यक्ष अमरजीत ¨सह अमरी ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। एडवोकेट गिरधारी लाल को कार्यकारिणी में महासचिव की बागडोर सौंपी है। करतारपुर, भोगपुर, आदमपुर, अपरा व गोराया ब्लॉक को प्रतिनिधित्व देते हुए छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

loksabha election banner

विशाल कालरा को जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व संबोधित करते हुए अमरजीत ¨सह अमरी ने कहा कि जो लोग भाजपा को शहरी पार्टी मानते हैं, उन्हें अपना सोच बदल लेना चाहिए, भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों की आवाज बन रही है, लोगों की पहचान बन रही है। भाजपा ने अपने काम के बल पर ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पैठ बनाई है, यही वजह है कि मात्र कुछ दिन पहले देहात की जिम्मेदारी मिलने के बाद जब उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया तो उन्हें जबरदस्त उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने को मिला।

घोषित कार्यकारिणी में प्रभजोत ¨सह, विशाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनी राम, दिनेश एरी, विजय कौशल को उपाध्यक्ष घोषित किया है। पवन मरवाहा, मधुसूदन, तरसेम सिद्धू, मंजू बाला, विक्रम विक्की, अमित आहूजा, चन्द्र शेखर, इन्द्रजीत सहोता को सचिव, अनमोल ¨सह सैनी को ऑफिस सचिव नियुक्त किया गया है।

शैली महाजन को करतारपुर, अशोक भारद्वाज का गोराया, कुलदीप मिन्हास को आदमपुर, यश चौधरी को अलावलपुर, इन्द्रजीत मेहता को भोगपुर, नरेश मरवाहा को अपरा मंडल का प्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में 29 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.