Move to Jagran APP

'कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाली भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों को किया जाएगा बर्खास्त'

पंजाब भाजपा अध्यक्ष मोना जायसवाल मंगलवार को जालंधर दौरे पर हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वरिंदर कौर थांडी ने महिला मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाली पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:02 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:02 AM (IST)
'कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाली भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों को किया जाएगा बर्खास्त'
भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वरिंदर कौर थांडी व पंजाब भाजपा अध्यक्ष मोना जायसवाल महिला कार्यकर्ताओं के साथ। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वरिंदर कौर थांडी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह सिर्फ पद लेने तक ही सीमित ना रहें बल्कि ग्राउंड लेवल पर वर्किंग भी दिखाएं। प्रभारी ने कहा कि यह देखने में आ रहा है कि कई महिला अधिकारी सिर्फ पद लेने तक सीमित हैं और कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जो महिला मोर्चा की पदाधिकारी तीन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होगी उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

पंजाब भाजपा अध्यक्ष मोना जायसवाल के जालंधर दौरे के दौरान महिला कार्यकर्ताओं से मीटिंग में प्रभारी विरेंद्र को थांडी ने कहा कि जिला प्रधान को यह अधिकार है कि वह पार्टी में सक्रिय न होने वाली महिलाओं की जगह कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाएं और उन्हें प्रमोट करें। हालांकि पंजाब भाजपा अध्यक्ष मोना जायसवाल जालंधर टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की एकता देख कर अच्छा लग रहा है और यह स्पष्ट संकेत है कि 2022 में भाजपा अकेले दम पर विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएंगी उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मोना जयसवाल का महानगर पहुंचने पर विशेष स्वागत समारोह का आयोजन भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में अध्यक्ष मीनू शर्मा ने मनजीत कौर उजाला नगर, शशी चानणा, जीवन मोहिनी, परमजीत कौर, किरण बाला, प्रवीण भारती, पल्लवी वर्मा, राज अरोड़ा, मनजीत कौर, शमां चौहान, कुलजीत कौर, सपना, हरविंदर कौर, अंजू भगत, सुमन राणा, लव प्रीत गोल्डी, सुखबीर चट्ठा, अंजू डेविड, परमजीत काहलौ, लीना अग्रवाल, रमा शर्मा, रजनी, बवली, ज्योति, सुमन सौंध, सतवंत कौर तक्खड़, सोनिया, आशु, अनीता, मंडल-8 की अध्यक्षा गुरप्रीत कौर पिंकी, लखविंदर कौर, मडंल 10 की अध्यक्षा हरभजन कौर के साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा मोना जयसवाल,प्रदेश प्रभारी वरिंदर कौर थांदी सहित प्रदेश उपाध्यक्षा उर्मिल वैद, प्रवक्ता अंजली शर्मा, सुमन सहगल, रितु कौशल, रानी सरीन, सिम्मी मुल्तानी, ऊषा शर्मा व ग्रामीण जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा निधि तिवारी को विशेष सम्मान से नवाजा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.