गंदे पानी व सीवरेज समस्या को लेकर BJP नेताओं का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन Jalandhar News
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को दिए मांगपत्र में पंजाब सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
जालंधर, जेएनएन। भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने न्यू गांधी नगर, बलदेव नगर, उपकार नगर, विवेक नगर और अमरीक नगर में गंदे पानी की सप्लाई, सीवरेज समस्या को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी और पार्षदों के साथ डीसी आफिस के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को दिए मांगपत्र में पंजाब सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि पंजाब सरकार सत्ता में मस्त है और गांधी नगर, अमरीक नगर, विवेक नगर, बलदेव नगर और शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कें खराब हैं, कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बीमार हो रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गांधी, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, जिला सचिव अनु शर्मा, युवा मोर्चा अध्य्क्ष संजीव शर्मा, पार्षद शैली खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों सुविधाएं देने में असमर्थ है। किशनलाल शर्मा ने कहा कि 2 दिन में लोगों की समस्या का कोई हल सरकार नही निकालती तो हर वार्ड में मेयर जगदीश राजा का पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव अनु शर्मा ने कहा कि जनता कैप्टन सरकार का असली चेहरा जान चुकी है। लोग पंजाब में भी कमल खिलाने के लिए तैयार है।
वहीं, जिला युवा मोर्चा अध्य्क्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार बिजली सस्ती नहीं कर पाई। युवाओं के बेरोजगार कर नशे में लगा कर पंजाब को नशा युक्त बना दिया। इस अवसर पार्षद शैली खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार महिलाओं के साथ अत्याचार कर रही है। इस अवसर पर एडवोकेट अशोक गांधी, दिनेश शर्मा,पंकज कालिया, सरोज, विवकी, अमित, राकेश, विशाल, अजय महंत, सुमन चंदा देवी, मनदीप कौर, आरती, संदीप तोमर, विनय भटिया आदि मौजूद रहे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें