Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा ने जालंधर में मनाई खुशी

जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि सभी दावों के विपरीत भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने बिहार चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों का खुला समर्थन किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 01:24 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा ने जालंधर में मनाई खुशी
जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए और महिला कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डाला।

जालंधर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर जिला भाजपा जिला शहरी आफिस में खुशी मनाई गई। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए और महिला कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डाला। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री महेंद्र भगत भाजयुमो के जिला प्रधान बलजीत प्रिंस समेत कई नेता इस मौके पर मौजूद थे।

loksabha election banner

जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि सभी दावों के विपरीत भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने बिहार चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और यह चुनाव पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर आधारित था। एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों का खुला समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा का परचम लहराए गा। पंजाब भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि इस समय पंजाब में कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है और अगले चुनाव में केंद्र सरकार की कारगुजारी और नीतियां पंजाब में भी भाजपा सरकार बनाने में अहम योगदान देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.