विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 17 May 2021 08:14 PM (IST)

थाना डिवीजन आठ क्षेत्र के सोढल रोड पर पड़ते अमन नगर में सोमवार दोपहर चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।

अमन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
अमन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : थाना डिवीजन आठ क्षेत्र के सोढल रोड पर पड़ते अमन नगर में सोमवार दोपहर चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना दोपहर 1:50 बजे की है। अमन नगर के रहने वाले आकाशदीप ने बताया कि वह रक्तदान के साथ-साथ प्रीत नगर के एक सैलून में भी काम करता है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर आया था। इस दौरान उसने बाइक घर के बाहर ही खड़ी की थी। करीब 20 मिनट बाद आया तो देखा बाइक चोरी हो चुकी थी। इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी चेक किये तो पता चला कि एक चोर उसकी बाइक को चुराकर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपित की पहचान में जुट गई है।