जालंधर के गोराया में रात में घर से बाहर निकले युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली
नरेश ने बताया कि वह रात को अपने घर से अपनी हवेली की तरफ जा रहा था तभी सामने से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आकर रुके। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर टांग पर गोली मार दी।
गोराया (जालंधर), जेएनएन। नजदीकी गांव माहला में लुटेरों ने रात को करीब 9 बजे एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल नरेश कुमार उफ लक्खा को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया जा रहा है। नरेश ने बताया कि वह रात को अपने घर से अपनी हवेली की तरफ जा रहा था तभी सामने से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आकर रुके। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने उनका विरोध किया और उनके साथ उलझ गया। इस पर झल्लाए हमलावरों ने उसकी टांग पर गोली मार दी। नरेश ने कहा कि अभी उसकी गोली नहीं निकाली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।