सांसद चौधरी संतोख सिंह बोले, जालंधर में बड़ा उद्योग स्थापित कराएंगे Jalandhar News
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि अगर जालंधर में कोई बड़ा उद्योग स्थापित होता है तो फिर स्थानीय इंडस्ट्री को भी इसका लाभ मिलेगा।
जालंधर, जेएनएन। लोकसभा क्षेत्र जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा है कि वह जालंधर में किसी बड़े उद्योग की स्थापना करवाने के लिए प्रयत्नशील हैं। अगर जालंधर में कोई बड़ा उद्योग स्थापित होता है तो फिर स्थानीय इंडस्ट्री को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला का उदाहरण देते हुए कहा है कि मात्र एक बड़ी इंडस्ट्री आने से पूरे क्षेत्र को लाभ पहुंचा है।
'दैनिक जागरण' की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों एवं अन्य गणमान्य को संबोधित करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि वह अपने पिछले कार्यकाल से लेकर ही जालंधर की इंडस्ट्री को राहत दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहे हैं और समय-समय पर केंद्रीय वित्त मंत्री तथा राज्य के वित्त मंत्री से भी मुलाकात करते रहे हैं।
चौधरी ने कहा कि जालंधर की स्पोट्र्स इंडस्ट्री एवं छोटे खेल उत्पादों पर लगाई गई जीएसटी की दरों को कम करने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात कर चुके थे और यह मांग दिल्ली तक उठाई जा चुकी है कि छोटे खेल उत्पादों पर जीएसटी की स्लैब को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर जालंधर के उद्योगपतियों से मुलाकात करते रहते हैं और यही वजह है कि जब-जब जीएसटी रिफंड का मसला फंसता है तो वह खुद राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से तत्काल संपर्क करते हैं और जीएसटी रिफंड को सुनिश्चित बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हैं।
उन्होंने कहा कि रबड़ फुटवेयर से संबंधित इंडस्ट्री की डिमांड भी वे केंद्र एवं राज्य सरकार के पास उठा रहे हैं।इंडस्ट्री पर छाए मौजूदा संकट को लेकर वह भी ङ्क्षचतित हैं और जल्द एसटीपी समेत अन्य समस्याओं का भी हल निकलवाने के लिए प्रयत्नशील हैं।
स्पोर्ट्स इंडस्टी को बर्बाद नहीं होने देंगे
खेल इंडस्ट्री के साथ दो दशक से खेल हो रहा है। चीन व ताइवान लगातार जालंधर खेल इंडस्ट्री को चुनौती दे रहा है। इसके चलते इंडस्ट्री का कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिम इक्विपमेंट पर अब भी 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। जिम के उपकरण तैयार करने वाली इकाइयां ऐसे में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। पहले जिम उपकरण पर पांच प्रतिशत वैट लगता था। कई ऐसे खेल उत्पाद हैं जैसे खेलों में प्रयोग होने वाली विसल, रस्सी कूदना, डंबल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। सांसद संतोख ङ्क्षसह चौधरी ने कहा कि जिम उपकरण के साथ-साथ छोटे-छोटे खेल उत्पाद पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को कम करवाने के लिए सांसद में मुद्दा उठाया जाएगा। खेल के उत्पाद पर एक सामान जीएसटी लगाने का प्रयास जारी रहेगा। इसी के साथ जालंधर में स्पोट्र्स हब तैयार किया जा रहा है। इससे इंडस्ट्री को फायदा होगा। सांसद ने कहा कि जालंधर में आरएंडडी सेंटर बनाए जाने की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा। खेल उत्पाद पर एक सामान जीएसटी लगने से खेल इंडस्ट्री सरवाइव करेगी। आने वाले लोकसभा सेशन में वह खेल इंडस्ट्री का मुद्दा उठाएंगे ताकि इंडस्ट्री इंडस्ट्री का कारोबार बेहतर हो।
इंडस्ट्री डूबने से ही बेरोजगारी बढ़ी, युवा विदेश जा रहे
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से पिछले पांच साल में इंडस्ट्री बर्बादी हुई है। इस कारण लोग बेरोजगार हुए हैं। अब भी इंडस्ट्री मंदी की चपेट हैं और इसका कारण केंद्र सरकार की नोटबंदी और गलत तरीके से लागू किया जीएसटी है। जब रोजगार ही नहीं होगा तो युवा देश छोड़ कर ही जाएगा। यह बड़ा संकट है। पंजाब से एक साल में 25 हजार करोड़ रुपया विदेश गए युवाओं की फीस के रूप में गया है। सरकारी को इंडस्ट्री के हित में नीतियां बनानी होंगी। केंद्र सरकार ने दो करोड़ नई नौकरियां पैदा करने का वादा किया था लेकिन इससे ज्यादा लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें