Move to Jagran APP

अकाली-बसपा उम्मीदवारों एक मंच पर लाए भाटिया, यूथ प्रधान को नहीं बुलाया

अकाली-बसपा के जालंधर शहर से तीन उम्मीदवार पहली बार एक मंच पर आए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 06:53 PM (IST)
अकाली-बसपा उम्मीदवारों एक मंच पर लाए भाटिया, यूथ प्रधान को नहीं बुलाया
अकाली-बसपा उम्मीदवारों एक मंच पर लाए भाटिया, यूथ प्रधान को नहीं बुलाया

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

अकाली-बसपा के जालंधर शहर से तीन उम्मीदवार पहली बार एक मंच पर आए हैं। इसके साथ पार्टी में चल रही गुटबाजी की पोल भी खुल गई है। आदर्श नगर में करवाई गई रैली यूं तो पार्टी के छात्र विग स्टूडेंट आर्गनाइजेशन आफ इंडिया के साथ मिलकर की गई, लेकिन यूथ अकाली दल के जिला प्रधान सुखमिदर सिंह राजपाल को रैली में नहीं बुलाया गया।

जालंधर के सेंट्रल हलके से चंदन ग्रेवाल, कैंट से जगबीर बराड़ और वेस्ट से अनिल मीनियां के पक्ष में जालंधर की कोआर्डिनेशन कमेटी के मेंबर एवं पार्टी के उपप्रधान कमलजीत सिंह भाटिया और यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपप्रधान एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया ने भीड़ तो जुटा ली, लेकिन पार्टी में गुटबाजी को खत्म नहीं कर सके। यूथ अकाली दल के प्रधान को रैली में न्यौता ही नहीं दिया गया। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि यूथ प्रधान शहर में अपनी अलग ही डफली बजाते हैं। यूथ के कार्यक्रम में यूथ अकाली दल के प्रधान की ही अनदेखी की गई है। सुखमिदर सिंह राजपाल का कमलजीत सिंह भाटिया के साथ 36 का आंकड़ा है। गोल्डी भाटिया भी प्रधान बनने की दौड़ में थे, लेकिन प्रधानगी राजपाल के हाथ लगी। इस वजह से दोनों गुटों में टकराव बड़ा हुआ है। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट आर्गनाइजेशन आफ इंडिया की दोआबा की इकाई के प्रधान गुरविदर सिंह सोनू ने करीब 100 परिवारों को अकाली दल में शामिल करवाया। रैली में अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, तेगा सिंह बल, दिलबाग हुसैन, रणजीत सिंह राणा, रजवंत सिंहसुक्ख, सुभाष सौंधी, भजन लाल चोपड़ा, कीमती भगत, एचएस वालिया, चरणजीव सिंह लाली, परमिदर कौर पन्नू, गुरबचन सिंह कथूरिया, विजय यादव, आबिद सलमानी, अमनप्रीत सिंह मौंटी, अमृतपाल सिंह भाटिया, दर्शन सिंह गुलाटी, गुरदर्शन लाल, जयदीप बाजवा, हरिदर सिंह बाजवा, मोहिदरपाल, सतबीर सिंह, मनप्रीत सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह ओबराय, दीपक खन्ना, अश्विनी कुमार, अर्जन सिंह, जसबीर सिंह, बलविदर सिंह ग्रीनलैंड, कश्मीर सिंह, मनजोत सिंह, दर्शन सिंह नंबरदार व शम्मी भगत मौजूद थे। एसओआइ ने नई नियुक्तियां की

स्टूडेंट आर्गनाइजेशन आफ इंडिया (एसओआइ) के दोआबा जोन के प्रधान गुरविदर सिंह सोनू ने रैली के दौरान ही नई नियुक्तियां की और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। गगनदीप सिंह को वेस्ट हलके का प्रधान घोषित किया गया है। रणजीत सिंह राणा व गौरव अरोड़ा को दोआबा इकाई को वरिष्ठ उपप्रधान, अर्शदीप सिंह को सर्किल प्रधान, मनप्रीत सिंह को महासचिव और सुखविदर सिंह सुक्खा को उपप्रधान नियुक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.