Move to Jagran APP

सन्नी बोले, पंजाब के हर बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा भाजयुमो

जालंधर में भाजयुमो की मीटिंग में प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि पंजाब में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने में भाजयुमो अहम भूमिका निभाएगा।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 03:56 PM (IST)
सन्नी बोले, पंजाब के हर बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा भाजयुमो
सन्नी बोले, पंजाब के हर बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा भाजयुमो

जेएनएन, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल 6 की विशेष बैठक मंडल प्रधान गौरव राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में भाजयुमो के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पंजाब के हर बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगा।

loksabha election banner

इस अवसर पर मंडल प्रधान गौरव राय ने मंडल प्रधान अजय चोपड़ा व जिला युवा मोर्चा प्रधान मनीश विज से विचार विमर्श कर अपनी टीम का विस्तार करते हुए जसप्रीत सिंह मोंटू (पक्का बाग), सौरभ गोयल (रमेश कॉलोनी), कुलबीर सिंह जौहल (हरगोबिंद पूरा), राहुल चोपड़ा (लाजपत नगर), राहुल शर्मा (सेंट्रल टाउन), कर्ण गुप्ता (सिविल लाइन), कमलप्रीत सिंह राय (ओल्ड जवाहर नगर) को उपप्रधान, अंकित शर्मा बिन्नी (मंडी रोड) व हरप्रीत सिंह गुग्गु (आबादपुरा) को महामंत्री, मुकुल कत्याल (लाजपत नगर) को कैशियर, वरिंदर सिंह (पीएंडटी कॉलोनी), यथार्थ सरना (नेहरू गार्डन रोड), विवेक चौहान (चहार बाग), प्रदीप सिंह जौहल (मकदूमपूरा), पुनीत चावला विशु (ज्योति चौक), दीपक कुमार (मखदूमपूरा), विवेक कुंद्रा (नेताजी पार्क) को सचिव, नीरज गुप्ता (मंडी रोड) को मीडिया इंचार्ज, रोहित पाठक (प्रताप रोड) को आफिस इंचार्ज, मनजिंदर दुरका (अर्जुन नगर) को स्पोटर्स इंचार्ज, रिशभ शर्मा (अर्जुन नगर) को मोदी एप इंचार्ज, रिशभ कालिया (मंडी रोड) को सोशल मीडिया इंचार्ज, राकेश कुमार शेरू (लडोवाली रोड) को कल्चर इंचार्ज, राकेश कुमार (सैदा गेट) को स्वच्छ भारत इंचार्ज, मयंक कुमार (मास्टर तारा सिंह नगर) को कॉलेज आउटरीच इंचार्ज नियुक्त करते हुए बाकी कार्यकारिणी का विस्तार बाद में करने की बात कही। इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की, मनीष विज, सन्नी शर्मा, संजीव मनी, अर्जुन खुराना ने अपने विचार रखे।

मीटिंग में प्रदेश भाजयुमो प्रधान सन्नी शर्मा, जालंधर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष विज, मंडल प्रधान अजय चोपड़ा, पंजाब मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन, भाजपा महामंत्री संजीव शर्मा, अर्जुन खुराना, सन्नी शर्मा, साहिल शर्मा, कार्तिक दुग्गल, चंदन भनोट,  मंडल 7 युवा भाजपा प्रधान मयंक व्यास, मनीष रामपाल, गौरव राय, कर्ण राणा, दविंदर मिंटू, साइमन पूरी, अजय जगोता, पारस कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.