राजा से मिले भंडारी, कहा- नॉर्थ की 'प्रजा' की सुध लें
पूर्व सीपीएस एवं भाजपा नेता केडी भंडारी ने नार्थ हलके के भाजपा पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के साथ मेयर जगदीश राज राजा से मुलाकात की।
जागरण संवाददाता, जालंधर : पूर्व सीपीएस एवं भाजपा नेता केडी भंडारी ने शुक्रवार को नार्थ हलके के भाजपा पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के साथ मेयर जगदीश राज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेयर को नार्थ हलके की बदहाली और इससे लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत करवाया। इस मौके नार्थ हलके में बिगड़ी सेनिटेशन व्यवस्था को बयान करती एक फोटो एलबम भी दी। इसमें अलग-अलग इलाकों में बने डंपों का कचरा सड़कों पर बिखरे होने व विभिन्न जगहों पर बिखरे कचरे की तस्वीरें शामिल थी। केडी भंडारी ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा नार्थ हलके की अनदेखी की जा रही है। भंडारी ने कहा कि निगम की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए। लेकिन निगम प्रशासन लोगों की परेशानियों को जानते हुए भी अनजान बना है। हालांकि मेयर ने भरोसा दिलाया कि पूरी स्थिति का अध्ययन करने के बाद वे इस मामले में उचित कार्रवाई करवाएंगे।
कहा, अगर ध्यान नहीं दिया तो सड़कों पर उतरेंगे
भंडारी ने मेयर से कहा कि निगम प्रशासन की अनदेखी जारी रही तो लोगों को सड़कों पर आकर अपनी बात रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भंडारी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल द्वारा मेयर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके साथ ही मांग की कि शहर के नार्थ हलके के लोगों की सुध ली जाए ताकि कुछ सुधार हो सके।
मेयर को सौंपे गए में यह थीं मांगें..
1. कूड़े के डंपों की सफाई : प्रताप बाग, विकासपुरी, राम नगर, साईं दास स्कूल, गुरु अमरदास नगर, बर्ल्टन पार्क व ट्रांसपोर्ट नगर आदि के डंप के इतने बुरे हालात हैं कि यहां से तो गुजरना भी मुश्किल है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाए गए यह डंप बीमारियां पैदा करने का अड्डा बन गए हैं। इनकी सफाई पहल के आधार पर की जाए। साथ ही इन्हें ढका जाए।
2. चंदन नगर अंडरब्रिज: शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले चंदन नगर अंडरब्रिज की सफाई व रखरखाव को लेकर जरूरी प्रबंध करने की जरूरत है। प्लास्टिक के डिवाइडर टूट चुके हैं व उन्हें दोबारा लगाने की जरूरत है।
3. भगत ¨सह कालोनी के बाहर तिरंगा लगाएं : अमृतसर बाइपास रोड स्थित भगत ¨सह कॉलोनी के बाहर पिछले एक साल से तिरंगा नहीं लगाया गया है। इसे पहल के आधार पर लगाएं।