इंसान का व्यक्तित्व ही उसे समाज में दिलवाता है स्थान : दीन दयाल
जागरण संवाददाता, जालंधर : चरणजीतपुरा में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सामाजिक व्यवहार के बारे में विस्तार के साथ बताया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : चरणजीतपुरा में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सामाजिक व्यवहार के बारे में विस्तार के साथ बताया गया। कथा व्यास पंडित दीन दयाल शास्त्री महाराज ने बताया कि जैसा व्यवहार इंसान दूसरों द्वारा खुद के साथ चाहता है, वैसा ही उसे लोगों के साथ करना चाहिए। कथा का आगाज उन्होंने श्री गुरु वंदना के साथ किया।
इसके उपरांत उन्होंने कहा कि इंसान का व्यक्तित्व ही उसे समाज में स्थान देता है। सदैव सकारात्मक स्वभाव व प्रेम भाव की भावना रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने 'कभी राम बनके, कभी शाम बनके चले आना प्रभु जी चले आना' व 'मेरे ठाकुर को लगे छप्पन भोग' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर ठाकुर जी की महा आरती उतारी गई। वहीं पूजा के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कविता गोयल, गोपी गोयल, सूरज तिवारी, गौरव तिवारी, पंडित छोटे लाल व अन्य मौजूद थे।