Move to Jagran APP

जालंधर में भगवंत मान बोले- किसानों के मुद्दे पर भाजपा की भाषा बोल रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

जालंधर में आप सांसद भगवंत मान ने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के मुद्दे पर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। मान यहां देश भगत यादगार हाल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 03:00 PM (IST)
जालंधर में भगवंत मान बोले- किसानों के मुद्दे पर भाजपा की भाषा बोल रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
जालंधर के देश भगत यादगार हाल में मीडिया से मुखातिब भगवंत मान।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में हाल में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बुरी हार झेलने वाली आम आदमी पार्टी की हौफला अफजाई करने सोमवार को पंजाब संयोजक संगरूर के सांसद भगवंत मान पहुंचे। मान ने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के मुद्दे पर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। वह जालंधर के देश भगत यादगार हाल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि वह जालंधर में पार्टी के नेताओं और वर्करों की हौसला अफजाई करने पहुंचे हैं। उन्होंने यहां दोआबा जोन के वालंटियर को संबोधित किया।

loksabha election banner

मान ने कहा है कि कृषि सुधार बिल असल में मौत के वारंट हैं। कृषि सुधार बिलों में संशोधन नहीं, उन्हें वापस लिया जाना ही किसानों को बचा सकता है। कानूनों में संशोधन का नतीजा भी किसानों के खिलाफ जाएगा। इस कारण कानून वापस होना ही एकमात्र हल है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने दोहराया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह असल में भाजपा की बोली बोल रहे हैं। वह तर्क दे रहे हैं कि इस मसले को कानून वापस लिए बिना ही कमेटी बनाकर हल कर लिया जाए।

भगवंत मान ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में आप उम्मीदवारों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा है। पहली बार चुनाव लड़ने की वजह से जीत प्राप्त नहीं हो सकी है। स्थानीय निकाय चुनाव को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। पूर्व में भी जो राजनीतिक पार्टियां इन चुनाव में क्लीनस्वीप करती रही हैं, वह सरकार नहीं बना सकी हैं।

21 मार्च को बाघापुराना में आप बुलाएगी किसान महासम्मेलन

भगवंत मान ने कहा कि 21 मार्च को बाघापुराना में किसान महासम्मेलन बुलाया गया है। इसमें भारी संख्या में किसानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि पार्टी की तरफ से बाहर से लोग बुलाकर उन्हें पंजाब में इंचार्ज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सारे फैसले काडर की राय के साथ ही लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के आप नेता पंजाब में अपनी जिम्मेदारी निभाने आते हैं तो उन्हें बाहर का नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि वह पार्टी का ही हिस्सा हैं। इस मौके पर पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रभारी जरनैल सिंह राघव चड्ढा, आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिव दयाल माली मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजविंदर कौर ग्रामीण अध्यक्ष प्रिंसिपल प्रेम कुमार, तरणदीप सिंह सनी, बलवंत भाटिया समेत अन्य आप नेता उपस्थित थे।

जालंधर इकाई से नहीं खत्म हो रही कलह

एक बार फिर से आप पंजाब की लीडरशिप के स्मार्ट की जालंधर इकाई की कलह फिर उभर कर सामने आ गई। देश भगत यादगार हाल में आयोजित किए गए दोआबा जोन के कार्यक्रम के दौरान आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा को मंच पर नीचे उतारने को लेकर फिर से हंगामा हो गया। मंच संचालक ने डॉ. संजीव शर्मा को मंच से नीचे जाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वह प्रोग्राम के आयोजकों में  से हैं और उन्हें ही मंच से नीचे उतारा जा रहा है। समूची लीडरशिप के सामने मामला बिगड़ता देख जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर ने हस्तक्षेप कर डॉ. संजीव शर्मा को मंच से नीचे उतारे जाने से रोका।

बाउंसरों की सुरक्षा में आम आदमी नेता

खुद को आम आदमी बताने वाले आप के नेता अपनी सुरक्षा को लेकर इतने ज्यादा संजीदा हैं कि आम आदमी से खुद को दूर रखने के लिए निजी बाउंसरों की सहायता भी ले रहे है। सोमवार को जालंधर पहुंचे भगवंत मान की सुरक्षा में निजी बाउंसर लगाए गए, जिन्होंने धक्के देकर आप कार्यकर्ताओं को भगवंत मान से दूर कर दिया। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी भी पाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.