Move to Jagran APP

'ध्यानु भक्त' बलबीर निर्दोष को भजनों से दी श्रद्धांजलि

सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के ध्यानु भक्त के नाम से मशहूर धार्मिक गीतकार बलबीर निर्दोष की रस्म किरया वीरवार को मां त्रिपुरमालिनी दरबार के नजदीक संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 02:19 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:04 AM (IST)
'ध्यानु भक्त' बलबीर निर्दोष को भजनों से दी श्रद्धांजलि
'ध्यानु भक्त' बलबीर निर्दोष को भजनों से दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जालंधर : सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के 'ध्यानु भक्त' के नाम से मशहूर धार्मिक गीतकार बलबीर निर्दोष की रस्म किरया वीरवार को मां त्रिपुरमालिनी दरबार के नजदीक संपन्न हुई। इसमें देश भर से पहुंचे श्रद्धालु भावुक हो गए। 24 फरवरी को 84 वर्ष के बलबीर निर्दोष का निधन हो गया था। बलबीर निर्दोष ने 25 हजार से अधिक भजन व भेंटें लिखकर धर्म के क्षेत्र में अहम स्थान प्राप्त किया था। 40 से अधिक अमृतवाणियां लिखकर इतिहास रचने वाले रेलवे रोड के रहने वाले बलबीर निर्दोष की लेखनी का बॉलीवुड भी मुरीद रहा। रस्म किरया में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

इस मौके पर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल के प्रधान यादव खोसला व धार्मिक लेखक रमेश शौंकी ने निर्दोष के निधन को धार्मिक क्षेत्र में कभी न पूरी होने वाली कमी बताया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर, सोनू निगम, नरेंद्र चंचल, अनूप जलोटा, आशा भौंसले, महेंद्र कपूर, ऊषा मंगेशकर, साधना सरगम, नितिन मुकेश, सुरेश वाडेकर, मनहर उदास, मोहम्मद अजीज, अनुराधा पोडवाल, अलका याग्निक, विपिन सचदेवा से लेकर रिचा शर्मा, हरिओम शरण, सुखविदर सिंह, शैलेंद्र भारती, मिलन सिंह तथा रेखा राव समेत कई नामी गायकों ने इनके लिखे भजनों व भेंटों को स्वर दिए। मां त्रिपुरमालिनी का देश-विदेश में प्रचार करने वाले बलबीर निर्दोष अपनी लेखनी में सदैव अमर रहेंगे।

नहीं पहुंच पाए नरेंद्र चंचल, ऑडियो के जरिये भेजा शोक संदेश

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल ने किन्हीं कारणों के चलते रस्म किरया में न पहुंच पाने पर अपने शिष्य वरुण मदान के जरिये ऑडियो शोक संदेश भेजा, जिसे वहां सुनाया गया। वहीं, बलबीर निर्दोष के शिष्य राज कुमार सहगल, शिव भारद्वाज लुधियाने वाले, टैंपी साज दिल्ली वाले, अमित कुमार लुधियाने वाले व गौरव चतरथ ने भजन सुनाएं। श्री दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज, भजन गायक अशोक शर्मा व कुमार आशु, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी सदानंद, स्वामी अशोकानंद व स्वामी विशेश्वर आनंद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिले भर से धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे

इस मौके पर साहित्यकार दीपक जालंधरी, महंत गांधी दिल्ली वाले, इंदु खन्ना दिल्ली वाले, सुनील कुमार दिल्ली वाले, कुमार संजीव लुधियाना वाले, रविद्र भारद्वाज लुधियाना वाले, अमित कुमार लुधियाना वाले, संजीव शर्मा फिरोजपुर वाले, अश्वनी प्रेमी, रमेश जालंधरी, महंत अश्वनी शर्मा, ललित चंचल, प्रवीण लक्की, चीनू सहगल, गोपाल पांडे, अशोक कमल, अजय निमाणा, सुमित कुमार, नीटू चंचल कैथल वाले, सुमित शर्मा, राज स्वराज, महंत अशोक शीतल, महंत मनोहर ग्रोवर, रवि कक्कड़, केवल खन्ना, सुरेंद्र पाठक, जयदेव मल्होत्रा, कपिल कोहली, नरेश शर्मा, दिनेश सहगल, चौधरी रामकुमार, राजेश महेंद्रू, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पार्षद रीटा शर्मा, पार्षद पति मनमोहन सिंह, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल, रितेश खन्ना, जगमोहन खोसला, दीपक जैन, नीरज मित्तल, गोल्डी खोसला, विकास झांसी, एमपी जैन, सुमित कुमार, अभिषेक शर्मा, रॉकी बाहरी, दीपक कुमार, संजू शर्मा, यश मुठरेजा, संजय कोछड़, अमित सहगल, पवन मेहता, सुनील कुमार, तुषार पलटा, नवजोत पसरिचा, प्रवीण मल्होत्रा, रविद्र लांबा, विनय आर्य, रमेश भाटिया, सौरभ शर्मा, मनीष शर्मा, ज्योति मरवाहा, बाल कृष्ण वर्मा, परीक्षित वधवा, मक्खन लाल शर्मा, हेमराज कुमार, निर्मल जगोता, गुरुचरण बजाज, मानव बजाज, रमेश सहदेव, सुनील सहदेव, अर्जुन मल्होत्रा, राजू शर्मा, अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, अरुण वर्मा, पविदंर बहल, ललित गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुभाष कोहली, मनीष शर्मा, भूषण कोहली, वैभव शर्मा, विशाल शर्मा, चीनू सहगल, राकेश महाजन, सुरेंद्र पाठक, जय देव मल्होत्रा, दिनेश सहगल, राजेश महेंद्रु, ज्योति झांजी, सुदेश धवन, हरप्रीत कौर, नीलम बजाज, पूजा खोसला, विजय स्याल, आशु बजाज, पूर्णिमा सैनी, सोनिया खोसला, सीमा महेंद्रू, भावना मित्तल, गोविद, वैदेही, वंशिका व सौम्या सहित गणमान्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.