लडडू राम नाम का खा ले..पर झूमे श्रद्धालु
श्री मेहंदीपुर बाला जी कष्ट निवारण मंदिर बाजार शेखां में श्री बालाजी की चौकी का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री मेहंदीपुर बाला जी कष्ट निवारण मंदिर बाजार शेखां में श्री बालाजी की चौकी का आयोजन हुआ। जिसका आगाज बाला जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा व दीपक सरगम एंड पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का उच्चारण किया।
इसके उपरांत उन्होंने 'किसी ने राम लिखेया, किसे ने श्याम लिखेया, असां दिल ते मेहंदीपुर वाले बाला जी दा नाम लिखेया', 'हनुमान को खुश करना आसान होता है', 'आ बाबा सानूं लोहड़ी दे दे' तथा 'लड्डू राम नाम का खा ले तेरा हो जाए कल्याण' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। चौकी में राजिदर शर्मा, मधु शर्मा, पारस शर्मा, बबिता शर्मा, संजीव शर्मा, कोमल शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्योति शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। मंदिर कमेटी की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। भक्तों पर मेहंदीपुर धाम से लाए गए बालाजी के पवित्र जल का छिड़काव किया गया। बाला जी को छप्पन भोग लगाने के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर नरवीर सिंह, राजिदर शर्मा, रमन अरोड़ा, राकेश जसूजा, सुरेश अरोड़ा, अमित गुंबर, राकेश चड्ढा, अशोक जसूजा, मोनू चड्ढा, हितेश चड्ढा, सतपाल गुंबर, नन्नू अरोड़ा, आंचल गुंबर, राजिदर बावा, राजन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, अरुण वर्मा, राज कुमार, विशाल गोत्रा, दर्शन लाल, मुनीश आशिजा, राजन कपूर, विनोद कुमार, जोगिदर पाल, गुलशन चांदना, संजीव अलंग, राजिदर शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, हैप्पी अलंग, राजिदर शर्मा, सुरिदर मेहंदीदत्ता, अरुण वर्मा, वरुण मदान, राजू मदान, गौरव मदान, राजू मखीजा, संचय मखीजा, दर्शन लाल, महिदर पाल वधवा, विनोद कुमार, राजिदर बावा, रविदर बांसल, विजय कुमार अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, राज कुमार अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राकेश मिगलानी, शाम अग्रवाल, राकेश सिक्का, राज कुमार भंडारी, नरेश कुंद्रा, रजीव गोयल, विशाल, संजीव गोयल, गीता अरोड़ा, सरोज अरोड़ा, राज कुमार भंडारी, शैली खन्ना, राज कुमार चोपड़ा, राज कुमार कोहली, राकेश महाजन, सौरव शर्मा, गौरव ऑबराय, योगेश कत्याल, राजिदर शर्मा, मधु शर्मा मौजूद थे।